इन वेबसाइट से आपका दिन अच्छे से गुजरेगा। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

तीन अनोखी वेबसाइट्स जो कभी नहीं होने देंगी आपको बोर, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जिंदगी से बोरियत दूर करने के लिए और ज्ञान, मनोरंजन से भरपूर अनुभव के लिए इन वेबसाइटों पर जाकर आप कुछ नया देख सकते हैं, जो आपको मजेदार और जानकारीपूर्ण लगेगा।

सिमरन सिंह

अगर आप इंटरनेट पर कुछ नया, मज़ेदार और जानकारीपूर्ण खोजना चाहते हैं, तो ये तीन वेबसाइट आपके लिए परफेक्ट हैं। ये न केवल आपकी बोरियत को दूर करेंगी, बल्कि ज्ञान और मनोरंजन से भरपूर अनुभव भी देंगी। इन वेबसाइटों पर जाकर आप कई नई चीजों के बारे में जान सकते हैं। इसी के साथ, अगर आप हमेशा कुछ नया ढूंढते हैं, तो ये वेबसाइट आपके लिए शानदार होंगी।

1. OldMapOnline.org – इतिहास की दुनिया में सफर

  • अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है, तो यह वेबसाइट आपके लिए खजाने से कम नहीं। यहां आपको स्क्रीन के नीचे एक Timeline Bar दिखाई देगी, जिसे स्लाइड करके आप अलग-अलग समय के नक्शे देख सकते हैं।
  • इससे आप जान सकते हैं कि किस समय पर कौन से देशों का बंटवारा हुआ, कौन से देश खत्म हो गए या नए बने।
  • "रूलर्स" सेक्शन में जाकर यह देखा जा सकता है कि किस समय पर किस क्षेत्र का शासक कौन था।
  • "People" सेक्शन आपको बताएगा कि उस समय के प्रमुख व्यक्तित्व कौन थे, जबकि "Battles" में आप विभिन्न ऐतिहासिक युद्धों के बारे में जान पाएंगे।
  • हर जानकारी क्लिक करने पर साइड में Wikipedia खुलती है, जहां आप विस्तार से पढ़ सकते हैं।
  • Link: OldMapOnline.org

2. Deadshot.io – बोरियत भगाने का फुलऑन गेम

  • ऑफिस के काम के बीच जब भी बोरियत महसूस हो, तो इस वेबसाइट पर जाएं और बिना लॉगिन या साइन अप के सीधे गेम शुरू करें।
  • यहाँ आप स्क्रीन पर आते एनिमीज़ को शूट कर सकते हैं।
  • इसमें अलग-अलग गन्स के विकल्प भी मिलते हैं, जिससे गेम और भी रोमांचक हो जाता है।
  • Link: Deadshot.io

3. Radio Garden और TV Garden – दुनिया भर का लाइव एंटरटेनमेंट

Radio Garden आपको दुनिया के किसी भी कोने के रेडियो स्टेशन से जोड़ सकता है। ग्रीन डॉट्स पर क्लिक करके आप लाइव रेडियो सुन सकते हैं, जैसे कराची, न्यूयॉर्क, टोक्यो आदि। TV Garden में भी ऐसा ही अनुभव मिलता है। आप अलग-अलग देशों के टीवी चैनल्स को लाइव देख सकते हैं। यह एक वर्चुअल टेलीविज़न टूर की तरह है।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री