Three CEOs gathered on the 50th anniversary of Microsoft, when AI took their class! (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर जुटे तीन CEO, जब AI ने ली उनकी क्लास!

पूर्व CEO स्टीव बॉलमर और वर्तमान CEO सत्य नडेला एक साथ मंच पर आए। लेकिन इस बार सवाल पूछने वाला कोई इंसान नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट का AI असिस्टेंट 'Copilot' था, जिसने सभी CEOs से मज़ेदार सवाल।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क:  माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ एक यादगार अंदाज़ में मनाई गई, जब कंपनी के तीन दिग्गज CEO – को-फाउंडर बिल गेट्स, पूर्व CEO स्टीव बॉलमर और वर्तमान CEO सत्य नडेला एक साथ मंच पर आए। लेकिन इस बार सवाल पूछने वाला कोई इंसान नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट का AI असिस्टेंट 'Copilot' था, जिसने सभी CEOs से मज़ेदार सवाल पूछे और हल्के-फुल्के अंदाज़ में 'रोस्ट' भी किया।

"चलो थोड़ा मज़ा हो जाए": Copilot की शुरुआत

इस मज़ेदार बातचीत की झलक खुद सत्य नडेला ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर साझा की। नडेला ने Copilot से कहा, "चलो अंत में हम सबका एक हल्का-फुल्का रोस्ट कर दो।" इस पर Copilot ने जवाब दिया – "Alright, Satya. Let's spice it up."

बॉलमर से शुरू हुआ रोस्ट

Copilot ने स्टीव बॉलमर की ऊर्जा की तारीफ करते हुए चुटकी ली – "Steve, तुम्हारी एनर्जी तो लैजेंडरी है, लेकिन क्या तुम्हें कभी लगता है कि इससे AI शॉर्ट-सर्किट न कर जाए?" इस पर बॉलमर बोले – "Come on, dude. अगर तुम मुझे नहीं झेल सकते, तो दुनिया की बड़ी आबादी को कैसे झेलोगे?"

बिल गेट्स पर आई बारी

बिल गेट्स की गहरी सोच पर Copilot ने चुटकी ली – "Bill, तुम्हारी वो सोचने वाली गहरी नजरें AI को ब्लू स्क्रीन मोमेंट का एहसास दिला सकती हैं।" गेट्स ने जवाब दिया – "मुझे उम्मीद है ऐसा हो। अब बस यही नजर और आलोचना ही मेरा हथियार है इन AI के ज़माने में।"

नडेला और AI की दोस्ती

Copilot ने नडेला से पूछा – "क्या कभी लगता है कि AI एक दिन शो चलाएगा और तुम बस दर्शक बनकर रह जाओगे?" नडेला ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा – "जिस दिन AI मेरे फेवरेट क्रिकेटर जैसा खेलेगा, उस दिन मैं उसे शो सौंप दूंगा।"

मस्ती भरे अंदाज़ में हुआ समापन

Copilot ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा – "Here's to another 50 years of innovation and adventure. Cheers!" इस पर गेट्स ने मज़ाक में पूछा – "AI के लिए 'Cheers' का क्या मतलब? क्या ये कुछ पीता है?" टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कुछ यूजर्स ने इस बातचीत को मजेदार और फ्रेश बताया, वहीं एक यूजर ने कहा – "It's so… empty. One day this might be great, but not yet."

इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी वेबसाइट पर बीते 50 सालों की यात्रा को समर्पित पेज भी लॉन्च किए, जिसमें 1975 से लेकर अब तक की ग्रोथ, इनोवेशन और आगे की योजनाएं शामिल हैं।

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO