गूगल जेमिनी एआई (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

गूगल जेमिनी एआई में आए ये दो शानदार फीचर्स, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Google Gemini AI के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जहां Google Gemini AI ने दो नए फीचर रोल आउट किए गए हैं। Google Gemini AI में पहले फीचर 'गो लाइव विद जेमिनी' के जरिए Google Workplace यूजर्स आसानी से चैटबॉट के साथ वास्तविक बातचीत कर सकते हैं।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: आज के समय में दुनियाभर में AI का एक अलग महत्व है। यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आरही है। जहां भारत में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। Google जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने AI Google Gemini में लगातार सुधार कर रही हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्रम में Google Gemini AI में दो नए फीचर रोल आउट किए गए हैं। Google Gemini AI में पहले फीचर 'गो लाइव विद जेमिनी' के जरिए Google Workplace यूजर्स आसानी से चैटबॉट के साथ वास्तविक बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स Google Gemini के अंदर अतिरिक्त जानकारी भी एक्सेस कर पाएंगे। Google Gemini AI के जरिए यूजर्स आसानी से फोन पर ही अच्छी जानकारी हासिल कर पाएंगे>

चैटबॉट के नए अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार Google Gemini AI चैटबॉट का डेस्कटॉप अपडेट फ्लैश हो गया है। जिसको लेकर गूगल ने बताया कि Google Gemini Advanced यूजर्स की बातचीत के स्टाइल को अपनाएगा। इसके साथ ही यह यूजर्स के सभी सवालों का जवाब भी दे सकेगा। Google ने इस अपडेट पर कहा कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को पहले के मुकाबले आसानी से और बेहतर तरीके से जानकारी मिलेगी। साथ ही इस फीचर की वजह से यूजर्स का काफी समय बचेगा।

इन यूजर्स को मिलेगा फायेदा

गूगल ने कहा है कि नए अपडेट का फायदा गूगल वर्कप्लेस सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को मिलेगा। ऐसे यूजर जेमिनी की अतिरिक्त जानकारी का फायदा आसानी से उठा सकेंगे। साथ ही पैराग्राफ के आखिर में यूजर्स को मदद के लिए लिंक मिलेंगे। गूगल के मुताबिक कंटेंट से जुड़े लिंक देने से गूगल सब्सक्राइबर यूजर्स अतिरिक्त जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस फीचर के जरिए यूजर्स का काफी काम आसान हो जाएगा।

गूगल ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में  आगे की जानकारी देते हुए Google ने अपनी एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि अक्सर यूजर्स किसी विषय के बारे में एक बार में ठीक से नहीं जान पाते हैं। ऐसे में यूजर्स आसानी से एक बार फिर चैटबॉट से उस कठिन विषय पर बात कर सकते हैं। यूजर्स इस चैटबॉट की मदद से नए बिजनेस आइडिया और महत्वपूर्ण विषयों पर बात कर सकते हैं।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति