Google AI Feature (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

अब बाहर खाने के लिए घंटों नहीं ढूंढना पड़ेगा, Google का नया AI खुद करेगा टेबल बुक

Google AI Mode: Google ने एक ऐसा एडवांस AI फीचर लॉन्च किया है, जो बाहर खाने की प्लानिंग को बेहद आसान बना सकता है। अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स या वेबसाइट्स पर जाकर रेस्टोरेंट खोजने की जरूरत नहीं होगी।

सिमरन सिंह

Restaurant Booking AI: Google ने एक ऐसा एडवांस AI फीचर लॉन्च किया है, जो बाहर खाने की प्लानिंग को बेहद आसान बना सकता है। अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स या वेबसाइट्स पर जाकर रेस्टोरेंट खोजने की जरूरत नहीं होगी। सीधे Google सर्च बार से ही आप रेस्टोरेंट ढूंढकर टेबल बुक कर पाएंगे।

यह सुविधा Google के "AI Mode" का हिस्सा है, जो Gemini टेक्नोलॉजी पर आधारित है। पहले जहां सर्च करने पर केवल लिंक मिलते थे और यूजर को खुद जानकारी तलाशनी पड़ती थी, वहीं अब यह AI आपकी जरूरत को समझकर सीधे काम भी पूरा करता है।

कैसे काम करता है यह स्मार्ट फीचर?

मान लीजिए आप सर्च करते हैं "कल के लिए साउथ दिल्ली में रूफटॉप रेस्टोरेंट में टेबल बुक करो"। AI तुरंत आपकी रिक्वायरमेंट को समझता है और उसी हिसाब से बेस्ट ऑप्शन दिखाता है। यह फीचर Zomato और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म्स से रियल-टाइम डेटा लेकर आपके सामने उपलब्ध टेबल्स, टाइम स्लॉट और रेस्टोरेंट्स की जानकारी एक ही जगह पर दिखाता है। इसके बाद आप वहीं से सीधे बुकिंग भी कर सकते हैं, बिना किसी अतिरिक्त ऐप पर जाए।

Agentic AI: टेक्नोलॉजी का अगला लेवल

Google का यह नया सिस्टम "Agentic AI" की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसका मतलब है कि अब AI केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपकी ओर से मल्टी-स्टेप टास्क भी खुद ही पूरा करेगा। जहां पहले आपको अलग-अलग ऐप्स खोलकर तुलना करनी पड़ती थी, अब AI खुद ही यह काम करता है और आपको फाइनल रिजल्ट देता है वो भी कुछ सेकंड में।

यूजर्स के लिए क्या होगा बड़ा बदलाव?

इस फीचर के आने से रोजमर्रा के कई काम आसान हो जाएंगे। चाहे आपको जल्दी में लंच बुक करना हो या किसी खास मौके के लिए डिनर प्लान करना हो, अब सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो सकेगा। भविष्य में Google इस AI को और भी एडवांस बना सकता है, जिससे यूजर्स टिकट बुकिंग, अपॉइंटमेंट और कई अन्य सेवाएं भी सीधे सर्च के जरिए कर पाएंगे।

सर्च का बदलता हुआ रूप

Google का यह कदम सर्च इंजन को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। अब यह केवल जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक “एक्शन टूल” बनता जा रहा है। अगर यह फीचर बड़े स्तर पर अपनाया गया, तो ऑनलाइन प्लानिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी