Smartphone बाजार में गिरावट आई है। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, Samsung बना नंबर-1, ₹20,000 से सस्ते फोन की मांग क्यों घटी?

India Smartphone Market: भारत में स्मार्टफोन की सेल पर असर देखने को मिला है। जिसमें कुछ फोन लिस्ट में आगे आए है। वहीं 20 हजार के फोन कि मांग पर भी असर देखने को मिलेगा।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • स्मार्टफोन बाजार में 2026 की तीसरी तिमाही चुनौतीपूर्ण देखी जा रही है।

  • Samsung ने 67 लाख यूनिट के शिपमेंट के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

  • Vivo 64 लाख यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर बना रहा है।

Smartphone Price Hike 2026: भारत में स्मार्टफोन बाजार के लिए 2026 की तीसरी तिमाही चुनौतीपूर्ण रही है। बता दें कि त्योहारों और ऑनलाइन सेल के बावजूद मोबाइल कंपनियों को बिक्री बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच Samsung ने 67 लाख यूनिट के शिपमेंट के साथ पहला स्थान हासिल किया है जबकि Vivo दूसरे पायदान पर खिसक गया है।

वहीं इस गिरावट के पीछे सिर्फ ग्राहकों की बदलती पसंद नहीं बल्कि फोन की बढ़ती कीमतें, महंगे कंपोनेंट और पुराने स्मार्टफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने की आदत जैसे कारण भी हैं। खासकर बजट फोन खरीदने वाले ग्राहकों पर इसका असर ज्यादा दिखा रहे है।

Samsung की वापसी, Vivo और Xiaomi को झटका

Omdia के आंकड़ों में बताया गया है कि Samsung ने 67 लाख यूनिट शिपमेंट के साथ बाजार में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं Galaxy A सीरीज के फोन और प्रीमियम Galaxy S26 सीरीज की मांग ने कंपनी को बढ़त दिलाने में मदद की है। साथ ही Vivo 64 लाख यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रहा लेकिन इसकी शिपमेंट में सालाना आधार पर 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं Oppo ने 49 लाख यूनिट और Xiaomi ने चौथे स्थान पर रहते हुए शिपमेंट में गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही Apple 39 लाख यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रहा। iPhone की मांग और पुराने मॉडल पर मिलने वाले ऑफर्स ने कंपनी को बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखने में मदद की है। लेकिन शिपमेंट का आंकड़ा ग्राहकों को वास्तव में बेचे गए फोन की संख्या से अलग हो सकता है। इसलिए इन आंकड़ों को सीधे खुदरा बिक्री के बराबर नहीं मानना चाहिए।

₹20,000 से कम वाले स्मार्टफोन की मांग में 47% गिरावट

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट खासकर मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें हैं। इनकी लागत बढ़ने से कंपनियों को स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। इसका असर बजट सेगमेंट पर पड़ा है जहां ग्राहक कीमत को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। वहीं Counterpoint Research की अलग रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई से सितंबर 2026 में ₹20,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की शिपमेंट में सालाना आधार पर 47 फीसदी की गिरावट आई है।

इसके अलावा महंगाई के बीच ग्राहक पुराने फोन को जल्दी बदलने के बजाय ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं दिवाली अक्टूबर में होने के कारण कंपनियों ने भी कुछ फेस्टिव स्टॉक सितंबर के बजाय अक्टूबर में तैयार किया है। इससे तिमाही के शिपमेंट पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

2027 में भी राहत मुश्किल, AI बन सकता है नया रास्ता

Omdia का अनुमान है कि 2026 के बाद 2027 में भी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मामूली गिरावट जारी रह सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि कीमतों का दबाव 2027 की पहली छमाही तक बने रहने की आशंका है। ऐसे में कंपनियों के लिए ग्राहकों को नया फोन खरीदने के लिए प्रेरित करना आसान नहीं होगा।

लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसमें मदद कर सकता है। Omdia के यूजर इनोवेशन रेडीनेस रिसर्च ने बताया भारत में सर्वे के करीब 10 में से 4 लोगों ने कहा कि उपयोगी AI फीचर्स मिलने पर वे स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कीमत देने को तैयार हो सकते हैं। लेकिन सिर्फ नए फीचर्स से बाजार में तेजी लौटना तय नहीं है। जिसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों को बेहतर एक्सचेंज ऑफर, आसान EMI और किफायती विकल्प भी देने होंगे।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं