universe (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

September में दिखेगा अंतरिक्ष का अद्भुत नजारे, अपनी आंखों से देख पाएंगे ये ग्रह

इस साल की सितंबर काफी खास होने वाली है क्योंकि आपको अंतरिक्ष से जुड़ी कई ऐसी चीज देखने को मिलेंगे जो शायद आपने कभी ना देखी होगी यह अनोखी शुरुआत अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए होने वाली है। जिसमें उन्हें कई सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे।

सिमरन सिंह

Universe. इस साल की सितंबर काफी खास होने वाली है क्योंकि आपको अंतरिक्ष से जुड़ी कई ऐसी चीज देखने को मिलेंगे जो शायद आपने कभी ना देखी होगी यह अनोखी शुरुआत अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए होने वाली है। जिसमें उन्हें कई सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे।

सितंबर के लिए ये दिन होंगे खास

5 सितंबर को सुबह के समय अंतरिक्ष में बुध ग्रह क्षितिज के ऊपर अपने उच्चतम बिंदु पर होने वाला है। जो चमकदार दिखेगा और दूर से नजर आएगा, इसके साथ ही 8 सितंबर को शनि ग्रह पृथ्वी की सबसे ज्यादा पास होगा और पूरी रात नजर आएगा। इसे आप दूरबीन से भी देख सकते हैं, जिसमें आपको 6 चांद और उसका छल्ला भी नजर आएगा। इसके बाद 18 सितंबर को चांद पृथ्वी के काफी करीब होगा। आपको चांद 8% बड़ा और 14% अधिक चमकदार देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण के भी है योग

18 सितंबर को आपको आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, जो भारत में तो नहीं लेकिन अमेरिका, मेक्सिको, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, यूरोप और अफ्रीका में देखने को मिलने वाला है।

कितनी होगी पृथ्वी से शनि की दूरी

8 सितंबर को शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा और उसे दौरान पृथ्वी से उसकी दूरी 1.02 अरब किलोमीटर होगी जो शनि और पृथ्वी के बीच संभावित दूरी 1.7 अरब किलोमीटर से 50 करोड़ किलोमीटर कम होगी। इसी प्रकार चंद्र की पृथ्वी से संभावित दूरी 4,05,000 किलोमीटर होती है, जबकि 18 सितंबर को सुपर मून देखने के समय यह लगभग 3,59,000 किलोमीटर दूर होने वाली है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल