PM Modi करेंगे उद्घाटन। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

SEMICON India 2026: 17 सितंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 600+ कंपनियां दिखाएंगी भारत की चिप पावर

PM Modi In Semicon India 2026: सेमीकंडक्टर मिशन पर दुनिया की नजरें टिकने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे।

सिमरन सिंह

Semiconductor India: भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर मिशन पर अब दुनिया की नजरें टिकने वाली हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। वहीं तीन दिनों तक चलने वाले इस बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में दुनियाभर की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, नीति-निर्माता और टेक इंडस्ट्री के दिग्गज हिस्सा लेंगे। वहीं यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ चिप डिजाइन और उत्पादन का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सिलिकॉन से सिस्टम तक होगा भारत का फोकस

SEMICON India 2026 की थीम के बारे में बताए तो 'सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना' रखी गई है। इसका मतलब साफ है कि भारत का लक्ष्य सिर्फ सेमीकंडक्टर चिप बनाने तक सीमित नहीं है। चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग और टेस्टिंग से लेकर चिप निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, जरूरी सामग्री और सप्लाई चेन तक पूरे नेटवर्क को देश में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे भारत वैश्विक चिप सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी जगह मजबूत करना चाहता है।

600 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार प्रदर्शनी में 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल होंगी जिनमें करीब 300 विदेशी कंपनियां हैं। इनके लिए 15,000 वर्ग मीटर का एग्जिबिशन एरिया तैयार किया गया है। वहीं कार्यक्रम में छह देशों और 12 राज्यों के पवेलियन के साथ करीब 40 स्टार्टअप भी अपनी तकनीक और इनोवेशन दिखाएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट हैकाथॉन, वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन और महिला फोरम भी आकर्षण का हिस्सा होंगे।

₹1.64 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

साथ ही बता दें कि भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के विस्तार की रफ्तार आंकड़ों से भी समझी जा सकती है। देश में इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन 2014 से 15 के ₹1.9 लाख करोड़ से बढ़कर 2025 से 26 में करीब ₹13.11 लाख करोड़ हो गया है। वहीं छह राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स के लिए करीब ₹1.64 लाख करोड़ की मंजूरी दी गई है। इनमें से तीन प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू भी हो चुका है।

छात्रों से स्टार्टअप तक तैयार हो रहा इकोसिस्टम

भारत सिर्फ फैक्ट्री लगाने पर ही नहीं बल्कि चिप डिजाइन की प्रतिभा तैयार करने पर भी ध्यान दे रहा है। Chips to Startup कार्यक्रम के तहत 68,000 से ज्यादा छात्रों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अप्रैल 2026 तक 75 संस्थानों ने 211 चिप डिजाइन तैयार किए हैं। वहीं ऐसे में SEMICON India 2026 भारत के लिए सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं बल्कि दुनिया को यह दिखाने का मंच है कि देश चिप निर्माण से लेकर डिजाइन और सप्लाई चेन तक अपना पूरा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात