Diwali Offer इन बातों का रखे ध्यान। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

दिवाली की ऑनलाइन शॉपिंग में बचाएं पैसे, डिस्काउंट के चक्कर में न करें ये गलतियां, ऑफर चेक करने का आसान तरीका

Diwali Online Shopping Tips: दिवाली पर Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल की भरमार होती है। लेकिन कहीं से भी सामन लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • दिवाली पर Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल आती है।

  • 50 प्रतिशत तो कहीं 80 प्रतिशत छूट देखकर लोगों ज्यादा सामान ले लेते है।

  • ऑनलाइन खरीदारी करते समय सबसे पहले बैंक ऑफर्स पर नजर डालना ना भूले।

How to Save Money in Online Shopping: दिवाली का त्योहार आते ही Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल और आकर्षक डिस्काउंट की भरमार हो जाती है। कहीं 50 प्रतिशत तो कहीं 80 प्रतिशत तक छूट के दावे किए जाते हैं। ऐसे में लोग कई बार बड़े ऑफर देखकर ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग करने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ी समझदारी से अच्छी बचत कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ डिस्काउंट देखना काफी नहीं है बल्कि ऑफर की असलियत और प्रोडक्ट की पुरानी कीमत जांचना भी जरूरी है।

दिवाली शॉपिंग में पैसे बचाने के लिए चेक करें ये ऑफर

बताया जाता है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सबसे पहले बैंक ऑफर्स पर नजर डालें। इसमें HDFC, ICICI और SBI जैसे बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर कई बार इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक मिलता है। कुछ प्रोडक्ट पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जाता है। लेकिन खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तें जरूर पढ़ें। इसके अलावा पेमेंट करने से पहले फेस्टिव कूपन कोड, रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक ऑफर्स भी चेक करें। जिससे कई बार इनका इस्तेमाल करने से पहले से मिल रही छूट के अलावा अतिरिक्त बचत हो सकती है।

ऑफर की असलियत ऐसे करें चेक

किसी प्रोडक्ट पर 70 से 80 प्रतिशत डिस्काउंट देखकर तुरंत ऑर्डर न करें। इससे पहले उसी सामान की कीमत Amazon, Flipkart और दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर देखें। प्राइस ट्रैकर टूल की मदद से यह भी पता लगाया जा सकता है कि प्रोडक्ट की कीमत पहले कितनी थी और मौजूदा डिस्काउंट वास्तव में कितना फायदेमंद है।

ऑफर चेक करते समय कुछ बातें ध्यान रखें:

  • प्रोडक्ट की पुरानी और मौजूदा कीमत की तुलना करें।

  • बैंक डिस्काउंट की न्यूनतम खरीदारी और अधिकतम छूट की शर्तें पढ़ें।

  • कूपन कोड की वैधता और इस्तेमाल की शर्तें जांचें।

  • डिलीवरी चार्ज और प्लेटफॉर्म फीस जोड़कर फाइनल कीमत देखें।

  • एक ही प्रोडक्ट की कीमत अलग-अलग वेबसाइट पर जरूर मिलाएं।

चेकआउट के समय इन गलतियों से बचें

पेमेंट करने से पहले अपने ऑर्डर की पूरी डिटेल ध्यान से देखें। कई बार चेकआउट के दौरान एक्सटेंडेड वारंटी, इंश्योरेंस या अतिरिक्त सर्विस अपने आप सिलेक्ट हो जाती हैं। ऐसे में अगर इनकी जरूरत आपको नहीं है तो इन्हें हटाकर पैसे बचा सकते हैं। साथ ही केवल सेल देखकर जरूरत से ज्यादा सामान खरीदने से बचें।

फर्जी दिवाली ऑफर्स और साइबर ठगी से रहें सावधान

त्योहारी सीजन में फर्जी डिस्काउंट लिंक और डिलीवरी मैसेज के जरिए साइबर ठगी का खतरा भी रहता है। जिसमें WhatsApp, SMS या ईमेल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करने के बजाय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही खरीदारी करें। इसमें ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN या OTP बताने की जरूरत नहीं होती। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग डिटेल साझा न करें। अगर डिलीवरी के नाम पर कोई संदिग्ध लिंक भेजता है तो उस पर क्लिक करने से पहले आधिकारिक ऐप में ऑर्डर का स्टेटस चेक करें।

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा