Xiaomi Pad 7 (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
टेक्नॉलजी

आज से शुरू होगी Xiaomi Pad 7 की सेल, यहां देखें किमत और ऑफर की डिटेल्स

Xiaomi Pad 7 8850mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसकी पहली सेल आज 13 जनवरी से शुरू हो रही है। जानिए इसी कीमत और ऑफर डिटेल्स...

मृणाल पाठक

टेक डेस्क: अगर आप टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Xiaomi Pad 7 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया है और इसकी पहली सेल आज 13 जनवरी से शुरू हो रही है। टैबलेट में पावरफुल Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Xiaomi Pad 7 8850mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। साथ ही इसमें 11.2 इंच की 3.2K LCD स्क्रीन भी मिलने वाली है। यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर काम करता है। पावरफुल साउंड के लिए टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है और यह AI राइटिंग और AI लाइव सबटाइटल जैसे AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है।

कीमत और ऑफर की डिटेल्स

Xiaomi Pad 7 अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। Xiaomi Pad 7 की भारत में कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 30,999 रुपये है। इसके टॉप-एंड नैनो टेक्सचर डिस्प्ले एडिशन की कीमत 32,999 रुपये है। यह ग्रेफाइट ग्रे, मिराज पर्पल और सेज ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन में आता है। यह टैबलेट देश में Amazon, Xiaomi India ई-स्टोर और Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहक 1,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी।

शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Pad 7 के बेसिक स्पेसिफिकेशन Xiaomi Pad 7 टैबलेट में 11.2 इंच की 3.2K (3200x2136 पिक्सल) LCD स्क्रीन है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, डॉल्बी विजन के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट है टैबलेट क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप द्वारा संचालित है, जिसे 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए कैमरे

यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। इसमें क्वाड-माइक सेटअप और डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड-स्पीकर सिस्टम है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

दमदार बैटरी से लैस

टैब में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8850mAh की बैटरी है। टैब में उपलब्ध कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी 3.2 टाइप-सी जेन 1 पोर्ट शामिल हैं। यह इंफ्रारेड ट्रांसमीटर से लैस है। 500 ग्राम वजनी इस टैबलेट का डाइमेंशन 251.22x173.42x6.18 मिमी है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन