Free Fire का नया लुक आया सामने। (सौ. Free Fire) 
टेक्नॉलजी

भारत में जल्द वापसी करेगा फ्री फायर, नए नाम और भारतीय टच के साथ होगा खेल

गेम का निर्माण करने वाली कंपनी गेरेना ने इसके दोबारा आने के संकेत दिए हैं। यह गेम इस बार नए नाम और भारतीय स्पर्श के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। फ्री फायर के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: फ्री फायर के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। 2022 में भारत सरकार द्वारा बैन किए गए इस पॉपुलर बैटल रॉयल गेम के फिर से लॉन्च होने की संभावना है। गेम का निर्माण करने वाली कंपनी गेरेना ने इसके दोबारा आने के संकेत दिए हैं। यह गेम इस बार नए नाम और भारतीय स्पर्श के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है।

क्यों हुआ था फ्री फायर बैन?

फ्री फायर को 2022 में भारत सरकार ने डेटा सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के चलते बैन कर दिया था। इसके बाद यह गेम गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया था। हालांकि, इसके उन्नत वर्जन "फ्री फायर मैक्स" पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया और यह अब भी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

नया नाम और नया अनुभव

गेरेना ने अगस्त 2023 में "फ्री फायर इंडिया" नाम से गेम को दोबारा लॉन्च करने का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। हालांकि, उस समय कंपनी भारत सरकार के सभी नियमों का पालन करने में असमर्थ रही, जिससे लॉन्चिंग में देरी हुई।

कब तक होगा लॉन्च?

गेरेना द्वारा लिंक्डइन पर किए गए हालिया पोस्ट से संकेत मिलता है कि फ्री फायर इंडिया जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा। यह गेमर्स के लिए एक बड़ा उत्साहजनक समाचार है, जो लंबे समय से इसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे।

क्या होंगे नए बदलाव?

गेम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, ग्राफिक्स और इन-गेम एलिमेंट्स में भारतीय टच शामिल हो सकता है। मैप्स और लोकेशन्स को भी भारतीय रंग में रंगा जा सकता है। यह गेम लॉन्च के बाद गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

फ्री फायर के प्रशंसकों के लिए संदेश

फ्री फायर इंडिया की वापसी न केवल गेमिंग समुदाय के लिए खुशी की बात है, बल्कि यह भारतीय यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए अनुभव का भी वादा करता है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत