Instagram Scam जो आपको बर्बाद कर देगा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

"60 करोड़ की संपत्ति तुम्हारे नाम..." वायरल मैसेज के पीछे छिपा है खतरनाक स्कैम, जानिए सच्चाई और बचाव के उपाय

सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर वायरल हो रहे इस प्रकार के संदेश महज जालसाजी का एक तरीका हैं। असलियत में यह एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: अगर आपके फोन पर भी ऐसा कोई भावनात्मक मैसेज आया है जिसमें कोई अजनबी महिला अपने आखिरी समय में आपको अपनी करोड़ों की संपत्ति देना चाहती है, तो सतर्क हो जाइए। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर वायरल हो रहे इस प्रकार के संदेश महज जालसाजी का एक तरीका हैं। असलियत में यह एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं।

क्या है वायरल मैसेज में?

“मेरे डॉक्टर ने कहा है कि मेरे पास जीने के लिए बस एक महीना बचा है। मैं इस सफर को अकेले गुजारना चाहती हूं, इस संसार को शांति से अलविदा करना चाहती हूं। मेरे पास बच्चे नहीं हैं और मुझे एक ही मलाल है कि तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी नहीं गुजार पाई, तुम मेरे पहले प्यार हो और हमेशा दिल में रहोगे। मैं अपनी 60 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी तुम्हारे लिए छोड़कर जा रही हूं, उम्मीद है तुम्हें पसंद आएगा…”

कैसे काम करता है यह स्कैम?

इस तरह के मैसेज में भावनात्मक जाल बिछाया जाता है ताकि यूज़र भावुक होकर लिंक पर क्लिक करे। लिंक एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है जहां नाम, बैंक डिटेल्स, मोबाइल नंबर या OTP मांगा जाता है। जैसे ही आप यह जानकारी साझा करते हैं, स्कैमर आपके खाते से रकम उड़ा लेते हैं। कई बार मैसेज में किसी ऐप को डाउनलोड करने को कहा जाता है, जो आपके फोन को पूरी तरह हैक कर सकता है।

Instagram Fake Message (सौ. Instagram)

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करें और किसी भी लिंक पर बिना पुष्टि किए क्लिक न करें।

  • पर्सनल जानकारी कभी भी शेयर न करें – OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स या ATM नंबर किसी के साथ न बांटें।
  • सिर्फ विश्वसनीय स्रोत से ऐप डाउनलोड करें – हमेशा Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।
  • साइबर क्राइम की रिपोर्ट करें – धोखाधड़ी की स्थिति में www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या 1930 पर कॉल करें।

ध्यान देने वाली बात

याद रखें, कोई भी व्यक्ति बिना वजह करोड़ों रुपये नहीं देता। अगर कोई स्कीम या मैसेज "बहुत अच्छा" लग रहा है, तो संभव है वो एक जाल हो। सतर्क रहें, जागरूक बनें और दूसरों को भी इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह दें।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच