Robot अब करेंगे घर के काम। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

घर के काम करेगा OpenAI का ह्यूमनॉइड रोबोट, 2027 में दिख सकता है डेमो, जानें क्या है प्लान

OpenAI Humanoid Robot: OpenAI अब रोबोटिक्स में भी कदम रख रही है। जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट का शानदार डेमो 2027 में देखने को मिल सकता है। वहीं इसको घर के लिए बनाया गया है।

सिमरन सिंह

AI Robot 2027: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया से आगे बढ़कर रोबोटिक्स में भी कदम रख रही है। बता दें कि कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने संकेत दिया है कि OpenAI के ह्यूमनॉइड रोबोट का शानदार डेमो 2027 में देखने को मिल सकता है। वहीं भविष्य में ऐसे रोबोट इंसानों की तरह आसपास की चीजों को समझकर काम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अभी इसे आम लोगों के लिए लॉन्च करने की तारीख, कीमत या अंतिम डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है।

इंसानों जैसा क्यों होगा OpenAI का रोबोट?

सैम ऑल्टमैन ने बताया है कि हमारी दुनिया इंसानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। घरों के दरवाजे, सीढ़ियां, रसोई और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें इसी हिसाब से डिजाइन की गई हैं। ऐसे में इंसानों के बीच काम करने वाले रोबोट का आकार भी मानव शरीर जैसा होना उपयोगी हो सकता है।

साथ ही ह्यूमनॉइड रोबोट यानी ऐसा रोबोट जिसकी बनावट इंसानों जैसी हो। इसमें हाथ-पैर और चीजों को पकड़ने की क्षमता हो सकती है। इससे उसे उन जगहों पर काम करने में मदद मिल सकती है जिन्हें इंसानों के इस्तेमाल के हिसाब से तैयार किया गया है। लेकिन OpenAI ने अभी अपने रोबोट का पूरा डिजाइन सार्वजनिक नहीं किया है।

रोबोट का शरीर नहीं, AI वाला दिमाग होगी बड़ी चुनौती

किसी रोबोट का चलना या सामान पकड़ना ही काफी नहीं है। उसे यह भी समझना होगा कि किस परिस्थिति में क्या करना है। उदाहरण के लिए बता दें कि पानी का गिलास लाने के लिए रोबोट को गिलास पहचानना, उसे सही तरीके से उठाना और बिना गिराए तय जगह तक पहुंचाना होगा।

इसके लिए AI को आसपास के माहौल को समझने, निर्देशों का सही अर्थ निकालने और गलती होने पर अपनी कार्रवाई सुधारने में सक्षम होना पड़ेगा। वहीं ऑल्टमैन ने भी रोबोट के लिए ऐसी समझ विकसित करने को बड़ी चुनौती बताया है।

पहले कामकाजी जगहों पर मदद, फिर घरों में एंट्री?

OpenAI की रोबोटिक्स से जुड़ी योजना में शुरुआती तौर पर ऐसे रोबोट विकसित करना शामिल है जो निर्माण और दूसरे जरूरी कामों में कुशल कर्मचारियों की मदद कर सकें। लंबे समय में निजी इस्तेमाल वाले रोबोट की संभावना भी है जो घर के कामों में सहयोग दें। लेकिन इनकी उपलब्धता में अभी समय लग सकता है। ऑल्टमैन ने भी कहा है कि सड़कों पर रोबोट आम तौर पर दिखने में 2027 के डेमो के बाद कुछ और साल लग सकते हैं।

वहीं घर में कैमरे, माइक्रोफोन और इंटरनेट से जुड़े रोबोट आने पर प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा भी अहम मुद्दे होंगे। लेकिन अभी के लिए OpenAI का प्रोजेक्ट शुरुआती विकास के चरण में है। 2027 का डेमो यह समझने का मौका देगा कि कंपनी इस तकनीक को किस दिशा में ले जा रही है।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा