Oneplus 15 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Oneplus) 
टेक्नॉलजी

दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ चीन में लॉन्च OnePlus 15, भारत में नवंबर को हो सकती है एंट्री

OnePlus 15 expected price: OnePlus 15 आज चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो रहा है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह फोन 12 नवंबर को पेश किया जा सकता है।

सिमरन सिंह

OnePlus 15 Launch India: OnePlus 15 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कंपनी आज इसे चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह फोन 12 नवंबर को पेश किया जा सकता है। यह फोन OnePlus 13 का अपग्रेडेड वर्जन है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने 14 सीरीज को पूरी तरह स्किप कर दिया है, क्योंकि चीन में '4' नंबर को अशुभ माना जाता है। लॉन्च से पहले जानते हैं इसके दमदार फीचर्स, डिजाइन और संभावित कीमत की पूरी जानकारी।

शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

OnePlus 15 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह पहला मौका होगा जब कंपनी अपने किसी स्मार्टफोन में इतनी हाई रिफ्रेश रेट देगी। डिजाइन की बात करें तो इसमें OnePlus 13s जैसा स्क्वेयर शेप कैमरा मॉड्यूल होगा। फोन का फ्रेम नैनो सेरेमिक मेटल से बना होगा, जो मजबूती और प्रीमियम लुक दोनों प्रदान करेगा। इसे कंपनी एक नए सैंडस्ट्रॉम कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी में है।

परफॉर्मेंस में होगा Elite पावर

OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे एक फ्लैगशिप-लेवल डिवाइस बनाता है। चीन में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ColorOS 16 पर चलेगा, जबकि भारतीय यूजर्स को यह फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ मिलेगा। गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान ओवरहीटिंग रोकने के लिए इसमें ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर टेक्नोलॉजी दी जाएगी। साथ ही, थर्मल मैनेजमेंट के लिए ग्लेशियर सुपरक्रिटिकल एरोजेल भी शामिल किया गया है।

ट्रिपल 50MP कैमरा और दमदार बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 15 में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए यह सेटअप बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। पावर के लिए फोन में 7,300mAh की बैटरी होगी, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो सकेगा।

कीमत और मुकाबला

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 की कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसे Xiaomi 15 से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसमें वही Snapdragon 8 Elite चिपसेट और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। Xiaomi 15 की शुरुआती कीमत भारत में ₹64,999 रखी गई है।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर