PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

भारत में लॉन्च हुआ M1 चिपसेट के नया iPad Air,जानिए क्या होगा खास और कीमत

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टेक दिग्गज एपल (Apple) ने भारत (India) में अपने कई शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च (Apple Products) कर दिए हैं। जिसमें से एक लेटेस्ट आईपैड एयर (iPad Air) भी है, जो एम1 चिप (M1 Chip) के साथ 8-कोर सीपीयू और 8-कोर जीपीयू सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। एपल का यह आईपैड बेहद खास है और शानदार फीचर्स से लैस है। इस डिवाइस में आपको पिछले साल लॉन्च हुए iPad Pro मॉडल की चिप देखने मिलती है। ग्राहक इस आईपैड को 11 मार्च यानी शुक्रवार से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसे 18 मार्च से स्टोर से भी ख़रीदा जा सकता है। 

Price

न्यू iPad Air को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 54,900 रुपये से होती है। वहीं, वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल के बेस वेरिएंट को 68,900 रुपये में उतारा गया है। न्यू iPad Air 64GB और 256GB कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किए गए हैं। 

Specifications

आईपैड एयर का पोर्टेबल डिजाइन बेहद शानदार है। इसमें 2360x1640 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 10.9 इंच का एलईडी-बैकलिट लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। इसमें P3 वाइड-कलर सरगम ​​के साथ-साथ ट्रू टोन व्हाइट बैलेंस सपोर्ट है। इस डिवाइस में M1 चिपसेट मिलता है, जो Apple के कुछ बेहतरीन लैपटॉप और टॉप-एंड iPad Pro को भी पावर देता है। 

एम1 चिपसेट में मशीन लर्निंग (ML) को अनलॉक करने के लिए 8-कोर सीपीयू, 8-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन का सपोर्ट दिया गया है। इस लेटेस्ट आईपैड एयर में यूज़र्स को टच आईडी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें पावर और स्टैंडबाई मोड भी मिलेगा। 

आईपैड एयर में f/1.8 लेंस के साथ 12MP वाइड रियर कैमरा मिलेगा, जो पिछले मॉडल के जैसा ही होगा। इसमें कैमरा फोकस पिक्सल, पैनोरमा (63-मेगापिक्सेल तक) के साथ ऑटोफोकस समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इस डिवाइस में यूज़र्स को स्मार्ट एचडीआर 3, फोटो जियोटैगिंग, ऑटो इमेज स्टेबिलाइजेशन और बर्स्ट मोड के अलावा 24, 25, 30 और 60fps फ्रेम दर पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा। 

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश