Gmail पर आ रहा स्कैम मैसेज। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Google के नाम पर नया फर्जी ईमेल स्कैम: 24 घंटे में अकाउंट बंद करने की धमकी देकर किया जा रहा है फ्रॉड

इस फर्जी ईमेल में Google का लोगो, प्रोफेशनल टोन और ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया गया है ताकि यह असली लगे। इसे सबसे पहले X (पूर्व में ट्विटर) पर यूज़र Nick Johnson ने रिपोर्ट किया।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: अगर आपके इनबॉक्स में no-reply@google.com से कोई ऐसा ईमेल आया है जिसमें लिखा है कि "आपके अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि पाई गई है" और आपको एक लिंक पर क्लिक कर उसे वेरिफाई करना है — तो सतर्क हो जाइए। यह एक नया फिशिंग स्कैम है जो यूज़र्स को गुमराह करके उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा है।

इस फर्जी ईमेल में Google का लोगो, प्रोफेशनल टोन और ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया गया है ताकि यह असली लगे। इसे सबसे पहले X (पूर्व में ट्विटर) पर यूज़र Nick Johnson ने रिपोर्ट किया। उन्होंने बताया कि यह ईमेल DKIM सिग्नेचर पास करता है, जिससे यह तकनीकी रूप से असली प्रतीत होता है और Gmail भी इसे सिक्योर मान लेता है।

डर और भ्रम का खेल

इस ईमेल में लिखा होता है कि यदि आपने 24 घंटे के भीतर "Review Activity" बटन पर क्लिक नहीं किया तो आपका Gmail अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। यही डर और जल्दबाज़ी यूज़र्स को लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर करती है — और यहीं से फंस जाते हैं लोग।

कैसे चुरा लेते हैं अकाउंट की पूरी जानकारी?

एक बार यूज़र लिंक पर क्लिक कर अपने यूज़रनेम, पासवर्ड, रिकवरी ईमेल, मोबाइल नंबर और यहां तक कि 2FA कोड तक शेयर कर देता है, तो स्कैमर्स उस अकाउंट को पूरी तरह कंट्रोल कर लेते हैं। वे उस अकाउंट से और भी फिशिंग ईमेल भेज सकते हैं। “यह स्कैम Google के सिस्टम में दो सुरक्षा खामियों की वजह से संभव हो पाया, जिनके सुधार की शुरुआत में अनदेखी की गई,” – Nick Johnson

क्या करें ऐसे स्कैम से बचने के लिए?

  • ईमेल में दिए लिंक पर कभी क्लिक न करें – सीधे Gmail खोलकर अपने अकाउंट की सिक्योरिटी चेक करें।
  • Report phishing विकल्प का इस्तेमाल करें – Gmail में यह तीन डॉट मेन्यू में उपलब्ध होता है।
  • 2-Factor Authentication (2FA) ज़रूर ऑन करें – यह आपके अकाउंट की सुरक्षा को दोगुना कर देता है।
  • सेंडर का ईमेल ध्यान से देखें – नाम चाहे असली लगे, ईमेल आईडी अक्सर फर्जी होती है।
  • अनजान वेबसाइट पर पासवर्ड न डालें – खासतौर पर तब जब वेबसाइट URL संदिग्ध लगे।

Google की सलाह:

ईमेल में grammatical errors, डराने वाली भाषा या तुरंत कार्रवाई की मांग जैसी बातें हों – तो समझ जाएं, मामला कुछ गड़बड़ है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय