Nothing का नया फोन जो होगा आपके लिए शानदार। (सौ. Nothing) 
टेक्नॉलजी

Nothing की सब-ब्रांड CMF का नया धमाका, इस तारीख को लॉन्च होगा CMF Phone 2 Pro और नए TWS ईयरबड्स

इस महीने के अंत में अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी CMF Buds 2, CMF Buds 2a, और CMF Buds 2 Plus जैसे नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भी पेश करेगी।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: हाल ही में Nothing ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स Phone 3a और Phone 3a Pro लॉन्च किए थे। अब कंपनी की सब-ब्रांड CMF एक और बड़ी घोषणा के साथ चर्चा में है। CMF ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए जानकारी दी है कि वह इस महीने के अंत में अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी CMF Buds 2, CMF Buds 2a, और CMF Buds 2 Plus जैसे नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भी पेश करेगी।

भारत में कब होगा CMF Phone 2 Pro लॉन्च?

CMF ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल, शाम 6:30 बजे भारत सहित कई ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन CMF Phone 1 की जगह लेगा, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। साथ ही कंपनी तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश करेगी – CMF Buds 2, Buds 2a, और Buds 2 Plus।

CMF Phone 2 Pro: अब तक क्या हुआ खुलासा?

हालांकि कंपनी ने अभी तक CMF Phone 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स साझा नहीं किए हैं, लेकिन एक टीज़र इमेज से इसके डिज़ाइन की झलक जरूर मिली है। फोन के बैक पैनल में प्लास्टिक किनारे और एक स्क्रू डिजाइन नजर आ रहा है, जो इसके रियर पैनल को मजबूती देता है। बैक पर मैट फिनिश के साथ ग्लॉसी टच और नीचे की ओर CMF by Nothing का लोगो दिखाई देता है। उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन अपने पिछले वर्जन से बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स लेकर आएगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Nothing Phone 3a सीरीज़ को मिला नया अपडेट

इस बीच Nothing ने अपने Phone 3a और Phone 3a Pro मॉडल्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। इसमें Camera Capture नाम की एक खास फीचर जोड़ी गई है, जिससे यूज़र अपने कैमरा के ज़रिए किसी भी टेक्स्ट या जानकारी को फोटो खींचते ही पहचान सकते हैं और उसकी डिटेल्स ऑटोमेटिकली एक्सट्रैक्ट हो जाती हैं।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान