Jio New Plan (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Mukesh Ambani ने जीता यूजर्स का दिल, 130 रुपए से भी कम में रोज मिलेगा 1GB डेटा

Jio अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लेकर आया है। जिसका इस्तेमाल कर के आप कम पैसों में ज्यादा फायदा ले सकते है। इसके साथ ही इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सिमरन सिंह

Jio New Plan. रिलायंस जियो हर बार सभी को सरप्राइज करने से पीछे नहीं हटता, ऐसे में वह एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जिसमें आप कम खर्चे में ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। जियो लगभग 49 करोड़ ग्राहकों को अपनी सर्विस प्रोवाइड करता है और कंपनी के पूरे देश में कई ग्राहक बने हुए हैं जो उनके सेवाओं का रोजाना उपभोग करते हैं। ऐसे में अगर आपको कम खर्चे में ज्यादा डेटा मिले तो आपको कैसा लगेगा, तो बता दें कि जियो 122 रुपए का एक नया प्लान लेकर आया है।

122 रुपए में मिलेगा शानदार ऑफर

रिलायंस जिओ अपने नए प्लान यूजर्स के लिए लाता रहता है। जिससे उन्हें फायदा हो इसमें कई तरह के फायदे भी जुड़े हैं। जिसमें अब 122 रुपए का प्लान भी शामिल हो गया है। इस प्लान के अंदर आपको रोजाना 1GB डेटा मिलेगा और यह प्लान 28 दिनों तक चलेगा मतलब की एक महीने तक। यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो महीने में लगातार डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं और ज्यादा खर्च भी नहीं करना चाहते लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस प्लान में कॉलिंग या फिर एसएमएस का फायदा आपको नहीं मिलेगा।

जिओ यूजर्स के लिए है डील

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह प्लान सिर्फ जिओ फोन यूजर्स के लिए है, स्मार्टफोन यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह प्लान एक एड ऑन है, जिससे जिओ फोन यूजर्स को कम पैसे खर्च करके रोजाना डेटा मिल सकेगा। अगर आप भी जियो फोन यूजर है तो आप कम पैसे खर्च करके डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो