अगर आप त्योहारों के सीजन में कम दाम में स्टाइलिश और ब्रांडेड कपड़े खरीदने का सोच रहे हैं, तो रिलायंस रिटेल का ‘फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्टिवल’ आपके लिए सुनहरा मौका है। मुकेश अंबानी की इस पहल के तहत ग्राहक अपने पुराने या अनब्रांडेड कपड़ों को एक्सचेंज कर नए ब्रांडेड कपड़े भारी छूट पर खरीद सकते हैं। यह ऑफर खास तौर पर सावन और आने वाले तीज-त्योहारों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
यह विशेष एक्सचेंज ऑफर 20 जुलाई तक देशभर के सभी रिलायंस फैशन फैक्ट्री स्टोर्स पर उपलब्ध है। आमतौर पर यह स्टोर पहले से ही ब्रांडेड कपड़ों पर बड़ी छूट के लिए जाना जाता है, और अब इस फेस्टिवल में पुराने कपड़ों के बदले नए फैशनेबल परिधान बेहद कम कीमत पर मिल रहे हैं।
ग्राहक अपने पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े स्टोर पर ला सकते हैं। बदले में उन्हें एक्सचेंज कूपन मिलेंगे, जिनकी वैल्यू कुछ इस प्रकार है:
इन कूपनों से ग्राहक नई खरीदारी कर सकते हैं या अन्य जरूरी वस्तुएं भी ले सकते हैं।
इस फेस्टिवल के दौरान आप Lee, Lee Cooper, John Players, Raymond, Park Avenue, Cano, Peter England, Allen Solly, Van Heusen और Louis Philippe जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही, नई खरीदारी पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है।
“अगर आप भी अपने पुराने कपड़ों से कुछ नया और ट्रेंडी पाना चाहते हैं, तो यह फेस्टिवल आपके लिए बेहतरीन अवसर है।” तो देर न करें! 20 जुलाई से पहले अपने नजदीकी रिलायंस फैशन फैक्ट्री स्टोर पर जाकर इस शानदार ऑफर का लाभ जरूर उठाएं।