JioBook अपने यूजर्स को खुश करने के लिए नई कीमतों को लाया है। (सौ. Amazon) 
टेक्नॉलजी

दिवाली पर लाए Mukesh Ambani खास ऑफर, 12 हजार में मिलेगा लैपटॉप

साल 2023 में JioBook 11 को लॉन्च किया गया था। जिस पर भारी डिस्काउंट को देखा जा रहा है। इस लैपटॉप को आप महेश 12,890 में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं और amazon.in पर या फिर रिलायंस डिजिटल से आप इस आर्डर कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आप ही सस्ता और अच्छा लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए JioBook काफी अच्छा ऑप्शन रहने वाली है। साल 2023 में JioBook 11 को लॉन्च किया गया था। जिस पर भारी डिस्काउंट को देखा जा रहा है। इस लैपटॉप को आप महेश 12,890 में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं और amazon.in पर या फिर रिलायंस डिजिटल से आप इस आर्डर कर सकते हैं। JioBook 11 का ऑफिस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह स्टूडेंट के लिए भी काफी अच्छा ऑप्शन है। जो एंड्रॉयड 4G लैपटॉप में आपको मिलेगा।

क्या है लैपटॉप के खास फीचर्स?

जिओ के इस लैपटॉप के खास फीचर्स की बात करें तो यह MediaTek 8788 CPU के साथ आएगा। जो JioOS पर काम करता है। इस लैपटॉप पर आप सीधे तौर पर 4G मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सीधे वाईफाई कनेक्शन से भी जुड़ जाता है। लैपटॉप 11.6 इंच की स्क्रीन और 990 ग्राम वेट के साथ आएगा। इसी के साथ सिंगल ब्लू कलर वेरिएंट में आप इसे ले सकते हैं। इस लैपटॉप में 64GB की स्टोरेज भी है जो 4GB रैंम के साथ आपको मिलने वाली है। जिओ का ये भी कहना है कि लैपटॉप एवरेज बैटरी लाइफ 8 घंटे तक चलती है।

लैपटॉप में मिलेगी 12 महीने की वारंटी

जिओ की तरफ से यह लैपटॉप आपको 12 महीने की वारंटी के साथ दिया जा रहा है। जो Infinity Keyboard के साथ टचपैड के मिलेगा। इसकी मदद से आप अच्छी तरह से अपने काम को कर पाएंगे। JioBook में आपको अच्छे डिस्प्ले के साथ कई सारे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। जो केवल 12,890 में आपका हो सकता है। अमेजॉन पर इस प्रोडक्ट को 3.2 रेटिंग दी गई है। इसी के साथ लैपटॉप के अंदर नेटफ्लिक्स, माइक्रोसॉफ्ट टीम, व्हाट्सएप जैसी कई से फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप वेबकैम और स्टीरियो स्पीकर का भी इस्तेमाल करते हुए वीडियो कॉल की अच्छी एक्सपीरियंस को जी सकते हैं। जियो की तरफ से इसमें आपको 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज भी दी जा रही है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल