Motorola Budget Phone: Motorola ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन moto g57 POWER लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत बेहद आकर्षक ₹12,999* रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन बजट कैटेगरी में परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और मजबूती के लिहाज़ से नए मानक स्थापित करता है।
moto g57 POWER में World’s 1st Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज़ गति, स्मूद मल्टीटास्किंग और लैग-फ्री गेमिंग का अनुभव प्रदान करता है। फोन में 8GB RAM है, जिसे RAM Boost 4.0 के साथ बढ़ाकर 24GB तक किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और 11 5G बैंड के साथ Wi-Fi 6 का सपोर्ट मौजूद है।
फोन का 50MP Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटोग्राफी प्रदान करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-in-1 एंबियंट सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम moto ai से पावर्ड है, जिसमें शामिल हैं:
साथ ही Google Photos के AI टूल्स जैसे Magic Eraser, Photo Unblur और Magic Editor का सपोर्ट भी मिलता है।
moto g57 POWER में सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh Silicon Carbon बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 60 घंटे तक का बैकअप प्रदान करती है। साथ ही, यह Battery Care 2.0 तकनीक के साथ आती है, जो लंबी अवधि में बैटरी लाइफ को स्वस्थ रखती है।
स्मार्टफोन में 6.72-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, 1050 निट्स ब्राइटनेस और Display Colour Boost तकनीक शामिल है। फोन को Corning Gorilla Glass 7i, MIL-STD-810H और IP64 रेटिंग की मजबूती मिली है। प्रीमियम Pantone वेगन लेदर फिनिश इसे हाई-एंड लुक देता है।
यह सेगमेंट का पहला फोन है जो Android 16 के साथ आता है। साथ ही, कंपनी 3 साल तक सुरक्षा अपडेट प्रदान करेगी।
Motorola इंडिया के एमडी ने कहा, "With the launch of the moto g57 POWER, we are setting a new benchmark for the budget smartphone category… It’s not just a smartphone; it’s a statement of performance, durability, and meaningful innovation at an unbeatable price of ₹12,999*," Mr. T.M. Narasimhan, Managing Director, Motorola India
ये भी पढ़े: ट्रैवल हो या पार्टी 2000 से कम में बनेंगा माहौल, खरीदें ये हाई-क्वालिटी Portable Bluetooth Speakers