PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

इस दिन लॉन्च होगा Moto G22 स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी बिक्री

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी मोटोरोला (Motorola) जल्द अपना नया स्मार्टफोन Moto G22 भारत (India) में लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट (FlipKart) के माध्यम से 8 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाया गया है। जिससे स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। इस माइक्रोसाइट के अनुसार, Moto G22 के भारतीय वर्जन को 50MP के मेन सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेज के माध्यम से Moto G22 के भारत लॉन्चिंग की जानकारी दी है। इस टीजर के मुताबिक, हैंडसेट को 8 अप्रैल को देश में लाइव किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्चिंग इवेंट का समय और स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी फिलहाल हासिल नहीं हुई है। 

Price

बता दें कि, इस स्मार्टफोन को यूरोपीय बाजारों में EUR 169.99 यानी लगभग 14,270 रुपये के प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है। इसे कॉस्मिक ब्लैक, आइसबर्ग ब्लू और पर्ल व्हाइट शेड्स कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है।

Specifications

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Moto G22 के भारतीय वर्जन के स्पेसिफिकेशंस भी यूरोपीय वर्जन के जैसे हो सकते हैं। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto G22 एंड्रायड 12 पर आधारित होगा। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS LCD डिस्प्ले मौजूद होगा। जबकि फोन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा।

Camera And Battery  

फोटोग्राफी की बात करें तो, Moto G22 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है। जबकि फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेंसर मौजूद रहेगा। इस फोन में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया जाएगा। इसके अलावा, पावर बैकअप के लिए Moto G22 में 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। 

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला