Mivi ला रहा अपना पहला स्मार्टफोन । Source. Flipkart
टेक्नॉलजी

Mivi Smartphone: 15 हजार की रेंज में तहलका मचाने आ रहा Mivi का पहला फोन, 5G और Snapdragon से करेगा एंट्री

Mivi Smartphone: Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इंडियन मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

सिमरन सिंह

Mivi 5G Phone Price: ऑडियो डिवाइस के लिए पहचाना जाने वाला भारतीय ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जिसको लेकर खास बात यह है कि Mivi का यह फोन बजट सेगमेंट में दस्तक देगा और इसमें Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ 5G कनेक्टिविटी मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन को Flipkart पर टीज भी कर दिया है। लेकिन अभी स्मार्टफोन के नाम, लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है।

15 हजार के आसपास हो सकती है कीमत

टेक वेबसाइट 91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Mivi के पहले स्मार्टफोन की कीमत करीब 15,000 रुपए की रेंज में रखी जा सकती है। लेकिन यह अभी संभावित कीमत है और कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं Mivi पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि फोन में Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 5G सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर यह कीमत के आसपास लॉन्च होता है तो कंपनी की सीधी टक्कर पहले से मौजूद बजट 5G स्मार्टफोन्स से हो सकती है।

Flipkart टीजर में दिखी फोन की झलक

जानकारी के लिए बता दें कि Mivi ने Flipkart पर जारी टीजर के जरिए अपने पहले स्मार्टफोन की एंट्री का संकेत दिया है। इस टीजर में पोस्टर में फोन की पूरी जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन डिजाइन की हल्की झलक जरूर देखने को मिली है। टीजर को देखते हुए बताए तो फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसमें फ्लैट रियर पैनल और राउंडेड कॉर्नर नजर आते हैं। Flipkart पर टीज किए जाने से यह भी संकेत मिलता है कि लॉन्च के बाद फोन की बिक्री इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जा सकती है।

कैमरा, बैटरी और स्टोरेज की जानकारी बाकी

अभी के लिए Mivi ने फोन की डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, रैम और स्टोरेज जैसी अहम जानकारियां साझा नहीं की हैं। कंपनी आने वाले दिनों में धीरे-धीरे इन फीचर्स से पर्दा उठा सकती है। वहीं अगर Mivi करीब 15 हजार के सेगमेंट में Snapdragon प्रोसेसर और 5G के साथ फोन उतारता है तो यह बजट खरीदारों के लिए एक नया विकल्प बन सकता है।

बजट सेगमेंट में बढ़ रही है हलचल

बता दें कि Mivi ऐसे समय में स्मार्टफोन बाजार में एंट्री कर रहा है जब बजट सेगमेंट में मुकाबला लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में Fire-Boltt और Philips जैसे ब्रांड भी स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। वहीं Micromax की दोबारा वापसी की चर्चाएं भी चल रही हैं।

इसके अलावा Ai+ भी बजट स्मार्टफोन बाजार में तेजी से नए मॉडल पेश कर रहा है। ऐसे में Mivi की एंट्री से इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि कंपनी अपने पहले फोन की कीमत और फीचर्स से ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाती है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला