नई दिल्ली: मेटा क्वेस्ट 3 के लॉन्च ने वर्चुअल रियलिटी प्रेमियों के लिए उम्मीदों का स्तर बढ़ा दिया। साल 2023 में Quest 3 वीआर लॉन्च करने के बाद अब मेटा कंपनी जल्द ही एक नया क्वेस्ट हेडसेट लाने जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है ये प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा सुलभ होगा।
साल 2023 में जानकारी मिली थी कि मेटा आंतिरक रूप से 2024 में लॉन्च करने के लिए एक नया क्वेस्ट हेंडसेट तैयार कर रहा था। अफवाहें आ रही थी कि कंपनी के नए VR को Quest 3S नाम दिया जा सकता है। अब हाल ही के ऐप लिस्टिंग में नेमिंग स्कीम ‘Quest 3S’ दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कंपनी जल्द Quest 3S के नाम से एक नया VR लॉन्च करने वाली है।
Alo Moves XR फीटनेस ऐप की क्वेस्ट स्टोर लिस्ट में Quest 3S नजर आ रहा है। इससे मेटा के नए वीआर के नाम से जुड़ी अफवाहों की पुष्टि हो रही है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मेटा का नया वीआर Quest 3 सीरिज का स्कसेसर होगा।
साल 2023 के अंत में रिलीज हुआ मेटा क्वेस्ट 3, मेटा का अब तक का सबसे बेहतरीने वीआर हेडसेट है, जिसे इसकी पावरफुल प्रोसेसिंग स्पीड, हाई-रेजॉल्यूशन डिस्पले और स्लीक डिजाइन जैसी बेहतरीन विशेषताओं के साथ लाया गया था।
नए मेटा हैडसेट के बारे में स्पष्ट नहीं है कि मेटा क्वेस्ट 3एस की घोषणा कब करेगा। अक्टूबर में कंपनी का कनेक्ट 2024 कार्यक्रम होना है। कंपनी वहां हेडसेट की घोषणा करती रहती है, इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि इसे लेकर कोई जानकारी दी जाती है या नहीं।
इसी बीच मेटा ने मार्केट में क्वेस्ट 2 की कीमत कम कर दी है। जिससे 2020 के स्टैंडअलोन वीआर हेडसेट का 128 जीबी मॉडल सिर्फ 200 डॉलर पर आ गया है। ऐसा कंपनी ने खुद को एक प्लेटफॉर्म होल्डर के रूप में रूप में स्थापित करने के लिए किया है।
Quest 3S के फीचर और रिलीज डेट को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी नहीं है। लेकिन इसके क्वेस्ट लिस्ट में नजर आने से पता चलता है कि जल्द ही नए वीआर को लेकर कोई घोषणा हो सकती है।