UPI Scam (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

50 रुपये का लालच, 500 रुपये का नुकसान, नया UPI Scam कर रहा है लोगों को कंगाल

UPI Scam: UPI आज हर छोटे-बड़े लेनदेन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन सुविधा के साथ खतरे भी बढ़े हैं। अब साइबर ठग एक नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

सिमरन सिंह

How to Avoid UPI Fraud: भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है और UPI आज हर छोटे-बड़े लेनदेन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन सुविधा के साथ खतरे भी बढ़े हैं। अब साइबर ठग एक नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिसे "Jumped Deposit Scam" कहा जा रहा है। इस स्कैम को लेकर Tamil Nadu Cyber Crime Police ने चेतावनी जारी की है और आम लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

क्या है Jumped Deposit Scam और कैसे फंसते हैं लोग?

इस नए फ्रॉड में ठग पहले आपके बैंक अकाउंट में UPI के जरिए ₹50 या ₹100 जैसी छोटी रकम भेजते हैं। जैसे ही यह रकम आपके अकाउंट में आती है, आप स्वाभाविक रूप से बैलेंस चेक करने के लिए ऐप खोलते हैं। यही वह पल होता है जब ठग अपना जाल बिछाते हैं। जैसे ही आप UPI PIN डालते हैं, उसी समय आपके पास एक पेमेंट रिक्वेस्ट आती है, जिसमें लिखा होता है "गलती से पैसा भेज दिया, कृपया वापस कर दें।" अगर आप बिना ध्यान दिए इस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं, तो आपके खाते से बड़ी रकम कट जाती है। जिसके बाद UPI Scam पूरा हो जाता है।

एक आसान उदाहरण से समझें पूरा खेल

मान लीजिए आपके अकाउंट में ₹50 आए। आप तुरंत ऐप खोलते हैं और PIN डालकर बैलेंस चेक करते हैं। इसी दौरान ठग ₹500 की रिक्वेस्ट भेज देता है। आपको लगता है कि यह उसी ₹50 को लौटाने की प्रक्रिया है, लेकिन असल में यह एक नया ट्रांजैक्शन होता है। जैसे ही आप PIN डालकर इसे मंजूरी देते हैं, ₹500 आपके खाते से कट जाते हैं। यानी ठग ₹50 भेजकर ₹500 निकाल लेता है और ₹450 का सीधा फायदा उठा लेता है।

एजेंसियों की चेतावनी बढ़ रहे हैं ऐसे मामले

Tamil Nadu Cyber Crime Police के मुताबिक इस तरह के फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। National Cyber Crime Reporting Portal पर भी ऐसी शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर आपके खाते में किसी अनजान व्यक्ति से पैसा आए, तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए क्योकि ये UPI Scam की शुरुआत भी हो सकती है।

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

  • अगर अकाउंट में अचानक पैसे आएं, तो तुरंत ऐप खोलकर चेक न करें 15-30 मिनट इंतजार करें
  • जरूरी हो तो गलत PIN डालें, ताकि कोई ट्रांजैक्शन प्रोसेस न हो
  • किसी भी अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट को बिना जांचे स्वीकार न करें
  • अपना UPI PIN किसी के साथ शेयर न करें
  • किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन को बैंक से कन्फर्म जरूर करें

अगर आप बन चुके हैं शिकार, तो तुरंत करें ये काम

अगर आप इस स्कैम का शिकार हो गए हैं, तो देर न करें। तुरंत नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं। साथ ही अपने बैंक को तुरंत जानकारी दें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके और नुकसान को रोका जा सके। इन तारीको को अपना कर आप UPI Scam को रोक सकते है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा