Lava ने नया फोन लॉन्च किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलने वाले है। (सौ. Lava) 
टेक्नॉलजी

Lava Agni 3 5G की भारत में लॉन्च डेट आई सामने, 50MP रियर कैमरा वाले फोन की होगी ये कीमत

Lava Agni 3 5G भारत में जल्दी लॉन्च होने वाला है। इस फोन के अंदर कई शानदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं, और अफोर्डेबल प्राइस में आप इसे आराम से खरीद पाएंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. स्मार्टफोन ब्रांड Lava Agni 3 5G अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फोन के लॉन्च होने की घोषणा रविवार को X पर की गई थी। इसके साथ ही लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के आधिकारिक टीज़र से इसके कुछ फीचर्स के बारे में पता चला है, जिसमें रियर डिज़ाइन और कैमरा डिटेल्स शामिल हैं।

क्या हैं फोन के फीचर्स

Lava के स्मार्टफोन को 50MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ दो रंग विकल्पों में आने के लिए टीज़ किया गया है। यह पुष्टि की गई है कि यह Amazon के ज़रिए यूजर्स को मिलेगा। Lava Agni 3 5G MediaTek के Dimensity 7300 SoC पर चल सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।

किस दिन होगा फोन लॉन्च?

Lava Agni 3 का लॉन्च भारत में 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे IST पर होगा। इसके साथ ही बता दें कि लॉन्च इवेंट को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीज़र वीडियो में फोन को दो रंगों में दिखाया गया है। इसमें रियर पैनल के ऊपरी बाएँ कोने में एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिलता है।

कैसे हैं कैमरा फीचर्स?

Lava Agni 3 5G के कैमरा आइलैंड पर '50MP OIS' लिखा हुआ है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के सपोर्ट के साथ प्राइमरी सेंसर को दर्शाता है। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होने की अफवाह है। इसमें रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह MediaTek के Dimensity 7300 SoC पर चल सकता है।

क्या होगी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन?

Lava Agni 3 5G में Lava Agni 2 5G की तुलना में अपग्रेड की संभावना है, जिसे पिछले साल मई में 8GB रैम 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे विरिडियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आखिर में बता दें कि फोन में 66W चार्जिंग के लिए 4,700mAh की बैटरी है।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!