Microsoft Meeting (सौ. X Post) 
टेक्नॉलजी

Microsoft के साथ कर्नाटक का हस्ताक्षर, इस योजना पर होगा विचार

4 सितंबर कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट 'जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहा है।

सिमरन सिंह

Microsoft . 4 सितंबर कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट 'जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहा है। यह घोषणा मंत्री पाटिल और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद की गई। बैठक में कंपनी की आगामी पहलों पर विचार-विमर्श किया गया।

जारी हुआ बयान

मंत्री के कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट का इरादा समाधान विशेषज्ञों को लाने का है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत निवेशक सहायता प्रक्रियाओं में एआई को कैसे एकीकृत किया जा सकता है। इस दौरान आगामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) में माइक्रोसॉफ्ट की भागीदारी पर भी चर्चा की गई, जिसमें इस आयोजन के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए 'इन्वेस्ट कर्नाटक' के साथ सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जीआईएम का आयोजन अगले वर्ष 12 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। पाटिल के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की योजना है कि वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लें और अपनी नवीनतम प्रौद्योगिकियों को प्रस्तुत करें।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच