Jio और Canva ने साझेदारी कर ली है। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, ₹4,000 से ज्यादा का Canva Pro 1 साल के लिए फ्री

Canva Pro Free: Jio के ग्राहकों के लिए Canva का फायदा मिलने वाला है। इसमें एक आम सा रिर्चज करके आप 12 महिने के लिए फ्री में कई फायदों का इस्तेमाल कर सकते है।

सिमरन सिंह

Jio Canva Pro Offer: अगर आप सोशल मीडिया के लिए पोस्ट बनाते हैं, पढ़ाई के प्रोजेक्ट तैयार करते हैं या ऑफिस के लिए प्रेजेंटेशन और ग्राफिक्स बनाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी आ गई है। बता दें कि Jio अपने यूजर्स के लिए ऐसा ऑफर लेकर आया है जिसमें 4,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाला Canva Pro सब्सक्रिप्शन 12 महीने के लिए फ्री दिया जा रहा है। यह ऑफर 16 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

किस Jio प्लान पर मिलेगा Canva Pro?

जानकारी में सामने आ रहा है कि Canva का कौन-सा सब्सक्रिप्शन मिलेगा यह आपके Jio रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। 399 रुपये वाले Jio रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को Canva Pro का फायदा मिलेगा। वहीं 349 रुपये वाले प्लान और 349 रुपये से ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा 2GB/दिन डेटा प्लान पर Canva Pro Lite फ्री दिया जाने वाला है। इसको लेकर खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा। ऑफर एक्टिवेट करने के लिए MyJio ऐप में Canva ऑफर सर्च करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया जा सकता है।

Canva Pro में मिलेंगे ढेरों प्रीमियम फीचर्स

Canva Pro में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट मिलते हैं। इसके अलावा Background Remover और Magic Eraser जैसे उपयोगी टूल भी इसमें शामिल किए गए है। वहीं AI आधारित क्रिएटिव फीचर्स की मदद से डिजाइन तैयार करना भी आसान हो जाता है। साथही Canva Pro Lite में भी प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो, फॉन्ट, बैकग्राउंड रिमूवल और Magic Eraser जैसे कई फीचर्स उपलब्ध होंगे। लेकिन कुछ एडवांस सुविधाओं की लिमिट Pro के मुकाबले कम रहेगी।

फोन से बना सकेंगे सोशल मीडिया पोस्ट और प्रोजेक्ट

Jio और Canva की यह साझेदारी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकती है जिन्हें प्रोफेशनल डिजाइनिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है। फोन से ही सोशल मीडिया पोस्ट, स्कूल प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटेरियल और त्योहारों के ग्रीटिंग कार्ड बनाए जा सकेंगे। वहीं Canva भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है जिससे हिंदी समेत कई भाषाओं में डिजाइन और कंटेंट तैयार करना आसान होगा। बता दें कि Jio ग्राहक 16 सितंबर 2026 से MyJio ऐप और Jio के रिचार्ज चैनल के जरिए इस 12 महीने के फ्री Canva ऑफर का लाभ उठा सकते है।

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों