Jio का साल वाला प्लान। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Jio 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है खास, 2.5GB डेली डेटा और AI सब्सक्रिप्शन समेत मिलेंगा JioHotstar का फायदा

Jio ₹3599 Plan: Jio अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती है। इनमें ₹3,599 वाला सालाना प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Jio का सालाना प्लान यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद।

  • ₹3,599 में 365 दिनों तक रिचार्ज का फायदा मिल सकता है।

  • इस प्लान में AI के साथ शो देखने का फायदा भी दिया जा रहा है।

Jio Annual Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती है। इनमें ₹3,599 वाला सालाना प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स मिलते हैं। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर इसे करीब ₹277 प्रति माह की लागत वाले प्लान के तौर पर दिखाया गया है।

Jio के ₹3,599 प्लान में कितना डेटा मिलेगा?

Jio के आधिकारिक प्लान के बारे में बताए तो इस रिचार्ज में 365 दिन की वैलिडिटी और रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस हिसाब से पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा उपलब्ध होता है। वहीं डेली हाई-स्पीड डेटा की सीमा पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिल सकता है। लेकिन 5G सुविधा इस्तेमाल करने के लिए पात्रता और नेटवर्क कवरेज जैसी शर्तें लागू होती हैं।

OTT, टीवी और Google Gemini का फायदा

इस प्लान के साथ JioTV के कंटेंट पैक और JioHotstar जैसे मनोरंजन बेनिफिट्स भी मिलते हैं। वहीं Jio की शर्तों को देखे तो ₹3,599 वाले सालाना प्लान के विशेष ऑफर में 12 मासिक JioTV कंटेंट पैक शामिल हैं जिनमें प्रत्येक की अवधि 30 दिन है।

साथ ही पात्र Jio यूजर्स Google Gemini का 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में पा सकते हैं। कंपनी इसके लिए ₹35,100 तक की कीमत बताती है। इसमें AI टूल्स और 5TB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे शामिल हैं। इसके लिए अलग पात्रता शर्तें हैं और ऑफर की उपलब्धता सीमित अवधि पर निर्भर करती है। इसमें Canva का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर भी उपलब्ध है लेकिन Canva Pro या Pro Lite में से कौन-सा प्लान मिलेगा यह पात्रता और रिचार्ज के आधार पर तय होता है।

शॉपिंग और फ्लाइट टिकट पर भी छूट

Jio के विशेष सालाना ऑफर में EaseMyTrip पर फ्लाइट बुकिंग के लिए ₹2,220 तक की छूट और AJIO पर कम से कम ₹1,000 की खरीदारी पर ₹200 का डिस्काउंट शामिल है। Cinépolis में कम से कम ₹550 की बुकिंग और दो टिकट खरीदने पर ₹150 की छूट मिल सकती है। इन लाभों पर अलग नियम और वैधता लागू हैं। रिचार्ज करने से पहले MyJio ऐप में सभी वाउचर, सब्सक्रिप्शन और उनकी शर्तें जरूर जांच लें। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन-से फायदे आपके लिए उपयोगी हैं।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर