Smartphone की बैटरी को जल्दी चार्ज करने का तरीका। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से हो रही है खत्म? जानिए ये 4 बड़ी गलतियां जो बैकअप पर डालती हैं असर

यदि आपको बार-बार फोन चार्ज करना पड़ता है या बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो संभव है कि आप कुछ आम गलतियां कर रहे हों। आइए जानते हैं वे 4 प्रमुख कारण, जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को तेजी से खत्म कर रहे हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। मनोरंजन से लेकर पेमेंट तक, हर कार्य अब मोबाइल पर ही होता है। लेकिन जितना ज्यादा उपयोग, उतना ही ज्यादा बैटरी का खर्च। यदि आपको बार-बार फोन चार्ज करना पड़ता है या बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो संभव है कि आप कुछ आम गलतियां कर रहे हों। आइए जानते हैं वे 4 प्रमुख कारण, जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को तेजी से खत्म कर रहे हैं।

1. स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटो मोड पर न रखना

कई लोग स्क्रीन ब्राइटनेस को हमेशा फुल रखकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, जो बैटरी को सबसे अधिक खपत में डालता है। बेहतर बैकअप के लिए हमेशा Auto Brightness ऑन रखें। यह फोन की रोशनी को वातावरण के अनुसार एडजस्ट करता है और बैटरी की बचत होती है।

2. लोकेशन, ब्लूटूथ और Wi-Fi का लगातार चालू रहना

अगर आप Location, Bluetooth और Wi-Fi जैसे फीचर्स को बिना जरूरत लगातार ऑन रखते हैं, तो बैटरी अनावश्यक रूप से खत्म होती है। इसलिए जब ये फीचर्स उपयोग में न हों, तो इन्हें बंद करना ही बेहतर होता है।

3. घटिया क्वालिटी का चार्जर या केबल का इस्तेमाल

सस्ते और लोकल चार्जर का उपयोग बैटरी की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह बैटरी की उम्र कम कर देता है और बैकअप में भी असर डालता है। हमेशा ओरिजिनल या ब्रांडेड चार्जर का ही उपयोग करें।

4. चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल

बहुत से लोग फोन चार्ज करते समय गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं या सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। इससे बैटरी सही से चार्ज नहीं हो पाती और दिनभर साथ नहीं निभा पाती। चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग करने से बचें। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ध्यान दें

यदि आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतर बैटरी बैकअप दे, तो ऊपर बताए गए पॉइंट्स का ध्यान रखें। थोड़ी-सी सावधानी से आप बार-बार चार्जर ढोने से छुटकारा पा सकते हैं।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें