iPhone 17 Pro (Source. Apple) 
टेक्नॉलजी

82,900 वाला iPhone अब आधे दाम में, Croma की डील ने iPhone 17 को बना दिया सस्ता सपना

iPhone 17 Deal Croma Sale: Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज को करीब तीन महीने पहले ही लॉन्च किया था और तब से यह स्मार्टफोन लोगों की चाहत बना हुआ है। ऐसे में आप भी अपना नया iPhone ले सकते है।

सिमरन सिंह

Apple iPhone Offer: Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज को करीब तीन महीने पहले ही लॉन्च किया था और तब से यह स्मार्टफोन लोगों की चाहत बना हुआ है। अगर आप भी लंबे समय से नया iPhone लेने का प्लान बना रहे थे, लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। iPhone 17 पर ऐसी डील सामने आई है, जिसने मिडिल क्लास खरीदारों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Croma ऑनलाइन स्टोर पर चल रही है खास सेल

देश के जाने-माने इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर Croma के ऑनलाइन स्टोर पर इस वक्त जबरदस्त सेल चल रही है। इस सेल के दौरान Apple के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में iPhone 17 भी शामिल है, जिसे अब पहले से कहीं सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स

Croma की ऑनलाइन सेल में iPhone 17 को लेकर कई तरह के फायदे दिए जा रहे हैं। यहां आपको बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन की अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है। अगर आप इन सभी ऑफर्स को सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती हो सकती है।

आधे दाम में खरीदने का मौका

Croma के मुताबिक, iPhone 17 पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और डील्स को जोड़ दिया जाए, तो इस फोन को करीब आधे दाम में खरीदा जा सकता है। जहां इसकी MRP 82,900 रुपये है, वहीं सभी छूट के बाद यह स्मार्टफोन लगभग 48,900 रुपये में मिल सकता है। iPhone लेने का सपना देखने वालों के लिए यह डील किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

iPhone 17 के दमदार स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Apple ने इसमें Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया है।

कैमरा में भी नहीं कोई समझौता

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP + 48MP के दो कैमरा सेंसर मिलते हैं, जिनमें से एक 120 डिग्री फील्ड व्यू कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावरफुल चिपसेट और स्टोरेज

iPhone 17 में नया और दमदार Apple A19 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Hexa-core प्रोसेसर और Apple GPU मिलता है। फोन का शुरुआती वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिससे स्टोरेज की चिंता भी खत्म हो जाती है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत