iPhone 18 Pro Launch Leaks: अगर आप iPhone के दीवाने हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Apple अपनी आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी नए और प्रीमियम कलर ऑप्शन लॉन्च कर सकती है, जिसमें “Dark Cherry” सबसे खास होने वाला है।
पहले iPhone के Cosmic Orange कलर को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इसी वजह से Apple अब इस रंग को पूरी तरह हटाने की योजना बना रहा है। इसके बदले कंपनी "Dark Cherry" कलर पेश कर सकती है, जो ज्यादा क्लासी और प्रीमियम लुक देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Dark Cherry एक गहरा वाइन-रेड शेड होगा, जो ज्यादा चमकीला नहीं बल्कि सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आएगा।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए चार नए कलर ऑप्शन सामने आए हैं:
ये सभी कलर पहले के लीक के अनुसार ही हैं और बताया जा रहा है कि Apple इन पर काफी समय से एक्सपेरिमेंट कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि, Dark Cherry रंग असल में Cosmic Orange जितना चमकीला और आकर्षक नहीं होगा, फिर भी यह इतना अनोखा ज़रूर होगा कि इसे नए iPhone 18 Pro के तौर पर पहचाना जा सके। हमेशा की तरह, Apple से उम्मीद है कि वह रंगों की मौजूदा लाइनअप को बंद कर देगा, जिसमें Cosmic Orange भी शामिल है।" इसका मतलब है कि नया कलर भले ही ज्यादा चमकीला न हो, लेकिन यह iPhone 18 Pro को एक अलग पहचान देगा।
ये भी पढ़े: 149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
Apple इस बार डिजाइन में भी हल्के बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार:
फिलहाल ये सभी कलर ऑप्शन टेस्टिंग फेज में हैं। चूंकि iPhone 18 Pro अभी बड़े स्तर पर प्रोडक्शन में नहीं गया है, इसलिए कंपनी आखिरी समय पर इनमें बदलाव भी कर सकती है। इतिहास को देखें तो Apple हमेशा लिमिटेड कलर ऑप्शन देता है, ऐसे में संभव है कि इन चार में से कोई एक कलर हटाया भी जा सकता है।
iPhone 18 Pro अपने नए कलर और डिजाइन के साथ एक बार फिर मार्केट में ट्रेंड सेट कर सकता है। खासकर Dark Cherry फैंस के बीच नया क्रेज बना सकता है।