iPhone 17 को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

कैसे होगा iPhone 17 Pro, चिप और डिजाइन की रिपोर्ट हुई लीक

Apple ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया है, जो आते ही पॉपुलर हो गया। कंपनी ने इसमें चार आईफोन लॉन्च किए, जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल थे।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: Apple हर साल नए फोन को लॉन्च करता है, जो भारत के साथ पूरी दुनिया में लॉन्च किए जाते हैं। कंपनी अधिकतर हर साल सितंबर के महीने में ही नए आईफोन को लॉन्च करती है और इस साल 2024 में भी Apple ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया है, जो आते ही पॉपुलर हो गया। कंपनी ने इसमें चार आईफोन लॉन्च किए, जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल थे। चारों ही फोन भारत में लॉन्च हुए और देखते ही देखते पॉपुलर हो गए, ऐसे में अभी से यूजर्स iPhone 17 सीरीज के इंतजार में लग चुके हैं।

जानकारी हुई लीक

बीते कुछ हफ्ते पहले ही iPhone 17 Pro के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि iPhone 17 Pro में क्या खास देखने को मिलने वाला है।

नया डिजाइन

iPhone 17 Pro में एल्यूमिनियम फ्रेम को वापस लाया जाएगा, जो पहले iPhone 15 Pro के अंदर दिया गया था और iPhone 16 Pro में भी उसे डाला गया है। फोन के बैक पैनल में ग्लास और एल्यूमिनियम का मिक्सचर देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कैमरा बंप बड़ा होगा और एल्यूमिनियम का बना होगा, जिससे वह पिछले मॉडल की तुलना में अलग दिखेगा।

A19 प्रो चिप

iPhone 17 Pro के अंदर Apple द्वारा A19 प्रो चिप डालने की उम्मीद की जा रही है, जो कि TSMC की 3nm तकनीक पर आधारित होने वाली है। जिससे फोन का परफॉर्मेंस और पावर दोनों ही बढ़ेगा, इसके साथ ही एप्पल द्वारा डिजाइन की गई वाईफाई 7 चिप को भी डाला जा सकता है।

फोन का स्टोरेज

iPhone 17 सीरीज के अंदर 12GB रैम दिया जाएगा, जो 8GB रैम की तुलना में ज्यादा होगा। वही अपग्रेड मल्टीटास्किंग और एप्पल ए आधारित फीचर्स को भी वह सपोर्ट करेगा।

फोन का कैमरा

फोन के कैमरा पर नजर डालें तो आईफोन 17 सीरीज के अंदर बड़े कैमरे को अपग्रेड किया जाएगा। फ्रंट कैमरा को 12MP से बढ़ाकर 24MP का किया जाएगा। वही प्रो मॉडल के अंदर टेलिफोटो कैमरा 48MP को भी अपग्रेड किया जाने वाला है, जिससे फोटोग्राफी का अनुभव और भी ज्यादा बेहतर होगा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां