Instagram Plus (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

Instagram Plus: अब फ्री नहीं रहेगा Instagram, 100 रुपये में मिलेंगे छुपे फीचर्स, यूजर्स की होगी कमाई

Instagram Plus Subscription: Instagram अब अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी एक नए पेड सब्सक्रिप्शन फीचर Instagram Plus की टेस्टिंग कर रही है। जो यूसर्स के लिए खास होगा।

सिमरन सिंह

Instagram Paid Features: Instagram अब अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी एक नए पेड सब्सक्रिप्शन फीचर "Instagram Plus" की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा कंट्रोल और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलने वाले हैं। यह कदम साफ संकेत देता है कि Meta Platforms अब फ्री मॉडल से आगे बढ़कर पेड सर्विसेज पर जोर दे रहा है।

क्या है Instagram Plus और कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram Plus अभी टेस्टिंग फेज में है और कुछ चुनिंदा देशों में सीमित यूजर्स के साथ इसे आजमाया जा रहा है। सोशल मीडिया एक्सपर्ट मैट नवार्रा के अनुसार, फिलीपींस में इसकी कीमत करीब 65 फिलीपीन पेसो यानी लगभग ₹100 प्रति माह रखी गई है।

यूजर्स को शुरुआत में एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है, जिसके बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप रिन्यू हो जाएगा। यह फीचर काफी हद तक Snapchat Plus जैसा माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

This is a Feature new for instagram users.

स्टोरीज में मिलेंगे दमदार नए फीचर्स

Instagram Plus का मुख्य फोकस स्टोरी फीचर को और पावरफुल बनाना है। इस अपडेट के तहत यूजर्स अलग-अलग ऑडियंस ग्रुप बना सकेंगे और तय कर पाएंगे कि कौन उनकी स्टोरी देख सकता है। इसके अलावा यूजर्स यह भी जान सकेंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। स्टोरी पोस्ट करने से पहले प्रीव्यू करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे गलतियों की संभावना कम हो जाएगी।

खास बात यह है कि यूजर्स अब बिना दिखे किसी की स्टोरी देख सकेंगे और अपनी एक स्टोरी को हर हफ्ते "स्पॉटलाइट" करके ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही "Superlike" और "Super Heart" जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जिससे एंगेजमेंट और बढ़ेगा।

अब 24 घंटे से ज्यादा दिखेगी स्टोरी

इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक लाइव रख सकेंगे। यह मौजूदा सिस्टम से बड़ा बदलाव होगा और खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

AI और अन्य बड़े बदलाव भी लाइन में

Instagram आने वाले समय में और भी बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि 8 मई से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट सपोर्ट बंद किया जाएगा, जिसके बाद यूजर्स को अपने पुराने मैसेज और मीडिया डाउनलोड करने होंगे। ये सभी अपडेट दिखाते हैं कि Instagram अपने प्लेटफॉर्म को नए तरीके से डिजाइन कर रहा है और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने की दिशा में काम कर रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी