Teleprompter Feature (Source. Social Media/Instagram) 
टेक्नॉलजी

Instagram का बड़ा धमाका, अब रील्स बनाते समय नहीं भूलेंगे स्क्रिप्ट, नया Teleprompter फीचर आएंगा काम

Teleprompter Feature: इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना पसंद है लेकिन कैमरे के सामने बोलते समय स्क्रिप्ट भूल जाते है तो आपके लिए Instagram नया खास फीचर लाए है। जो क्रिएटर्स को वीडियो बनाने में मदद करेंगा।

सिमरन सिंह

Instagram Teleprompter Feature: आपको भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना पसंद है लेकिन कैमरे के सामने बोलते समय स्क्रिप्ट भूल जाते है तो आपके लिए Instagram एक बड़ी खुशखबरी लाया है। जानकारी के लिए बता दें कि Instagram ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो कंटेंट क्रिएटर्स की सबसे बड़ी परेशानी को दौर कर सकता है।

बता दें कि कंपनी ने रील्स के लिए नया Teleprompter Feature लाया है जिसकी मदद से यूजर्स रिकॉर्डिंग के दौरान स्क्रीन पर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ पढ़ पाएंगे। वहीं इस नए और खास फीचर को खासतौर पर उन लोगों के लिए गेमचेंजर बताया जा रहा है जो एजुकेशनल वीडियो, प्रोडक्ट रिव्यू, ट्यूटोरियल या एक्सप्लेनर कंटेंट बनाते हैं।

अब रील्स कैमरे में ही मिलेगा टेलीप्रॉम्प्टर

Instagram ने अपने नए फीचर क रील्स रिकॉर्डिंग इंटरफेस में जोड़ा है। जिससे यूजर्स को स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल नहीं करना होगा। अब इस फीचर की मदद से यूजर को सिर्फ रील्स कैमरा खोलना है और कैमरा टूल्स पैनल में मौजूद टेलीप्रॉम्प्टर आइकन पर टैप करके स्क्रिप्ट पेस्ट करनी होगी। ऐसे में रिकॉर्डिंग शुरू करते ही टेक्स्ट स्क्रीन पर अपने आप स्क्रॉल होने लगेगा। जिसको कंपनी प्रोफेशनल स्टूडियो टेलीप्रॉम्प्टर जैसा अनुभव बता रही है। फिलहाल कंपनी इस फ़ीचर को जारी करने में लगी हुई है इसलिए कुछ यूज़र्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अपडेट करना पड़ सकता है।

एक ही टेक में बन सकेंगे बेहतर वीडियो

देखा गया है कि रील्स में टॉकिंग-हेड वीडियो और ट्यूटोरियल कंटेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। लेकिन यह भी देखा गया है कि एक वीडियो बनाने के लिए क्रिएटर्स को कई टेक लेने पड़ते थे। जिसमें स्क्रिप्ट भूलने जैसी परेशानी क्रिएटर्स को आती थी और बार-बार रिकॉर्डिंग करने पर वीडियों का मूड भी खराब होता था लेकिन अब नए Teleprompter फीचर की मदद से अब क्रिएटर्स सीधे कैमरे की ओर देखते हुए अपनी स्क्रिप्ट पढ़ सकते है और एक टेक में ही वीडियो को बना सकते है। जो ज्याादा नेचुरल दिखागा और एडिटिंग में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए बड़ा हथियार

अभी तक देखा गया है कि Instagram लगातार नए क्रिएटर्स को अपने ऐप पर आकर्षित करने के लिए नए फीचर्स जोड़ रहा है। जिसमें शेड्यूलिंग टूल्स, एडवांस एनालिटिक्स और कोलैबोरेशन फीचर्स के बाद अब Teleprompter फीचर को भी जोड़ दिया है। ऐसे में इस विकाश को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर शिक्षकों, ट्रेनर्स, बिजनेस कोच, डिजिटल मार्केटर्स और प्रोडक्ट रिव्यू करने वाले क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी होगा। जो आॉने वाले समय में Instagram को और भी प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन के लिए प्रभावी बनाएगा।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज