सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
टेक्नॉलजी

इंस्टाग्राम पर धूम मचाने के लिए आया मजेदार नया फीचर, कस्टमाइजेशन का मिलेगा ऑप्शन

मेटा ने इंस्टाग्राम ऐप यूजर्स के लिए एआई स्टूडियो फीचर को लॉन्च करने की तैयारी की है। इस नए फीचर की मदद से आप कस्टमाइज एआई कैरेक्टर भी क्रिएट कर सकते है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आए दिनों नए फीचर्स को शामिल किया जाता है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने एक और नए फीचर को लॉन्च कर दिया है, जिससे कंटेट क्रिएटर्स के लिए काम और भी आसान हो जाएगा। आइए जानते है वो खास फीचर कौन - सा है

अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर है तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मेटा के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस ऐप को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मेटा इसमें समय समय पर नए फीचर्स लेकर आता है।

पर्सनलाइज्ड एआई कैरेक्टर

मेटा ने इसी को देखते हुए इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर को एआई स्टूडियो नाम दिया गया है। एआई स्टूडियो का इस्तेमाल करके आप अपना पर्सनलाइज्ड एआई कैरेक्टर बना सकते है। इंस्टाग्राम के इस फीचर की मदद से यूजर को काफी फायदा होने वाला है, लेकिन इस फीचर को इंस्टाग्राम वेब के लिए ही बनाया गया है।

मेटा एआई स्टूडियो

इस स्पेशल फीचर को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे यूजर्स आसानी से इसका उपयोग कर सकते है। इस नए फीचर में यूजर्स को कई कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिल सकते है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से कई सारे टास्क को एआई कैरेक्टर के माध्यम से करवा सकते है। जिसके कारण इसे प्रैक्टिकल हेल्पर के रुप में उपयोग किया जा सकता है।

मेटा एआई स्टूडियो का उपयोग

इंस्टाग्राम पर इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको इस वेबसाइट visit ai.meta.com/ai-studio पर विसिट करना होगा। यूजर्स इसे इंस्टाग्राम ओपन करने के बाद चैट के ऑप्शन को चुनकर एआई चैट की मदद से भी अपना पर्सनलाइज्ड कैरेक्टर क्रिएट कर सकते है। मेटा का ये फीचर सिर्फ कुछ लिमिटेड क्षेत्रों तक ही सीमित है, इसीलिए इसे उपयोग करने से पहले आप ये तय कर लें कि ये आपके लोकेशन के लिए उपलब्ध है या नहीं।

क्रिएटर्स के होंगे मजे

मेटा के इस एआई स्टूडियो फीचर का सबसे ज्यादा फायदा कंटेंट क्रिएटर्स को होने वाला है। कंटेट क्रिएटर्स यूजर्स का जवाब देने के लिए इस फीचर को सेट कर सकते है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये यूजर्स को सटीकता से और तेजी से सवालों के जवाब दे सकता है। आपको बता दें कि ये फीचर यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड की तरह काम करता है। अभी इस फीचर का आनंद लेने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग