Infinix ने भारत में अपने फोन और लैपटॉप को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। (सौ. Infinix) 
टेक्नॉलजी

Infinix ने निकाला दुनिया का सबसे पतला Laptop, फीचर्स और डिजाइन है लाजवाब

Infinix कंपनी भारत में अपने शानदार फोन और लैपटॉप को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसमें Infinix Zero Flip फोन है जो एक फोल्डेबल फोन Infinix Inbook Air Pro+ लैपटॉप भी शामिल है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Infinix कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन और लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। जिसमें Infinix Zero Flip फोन है जो एक फोल्डेबल फोन है। इसको पहले दूसरे देशों में लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही Infinix Inbook Air Pro+ लैपटॉप को भी सभी के लिए लॉन्च कर दिया गया है।

इसके फीचर्स के बारें में बताए तो Inbook Air Pro+ पतला और हल्का लैपटॉप है। इस लैपटॉप को धातु से बनाया गया है। जो देखने में बेहद स्टाइलिंस है। साथ ही टचपैड का फीचर कीबोर्ड में रोशनी एक खास बटन भी इसे अदंर दिया गया है। जो पूरी तरह AI की मदद से चलता है।

Inbook Air Pro+ laptop के क्या है फीचर्स

Infinix Inbook Air Pro+ के फीचर्स को देखा जाए तो इसमें आपको शानदार स्क्रीन जो 14 इंच की है। इसके साथ ही AMOLED तकनीक, रिजॉल्यूशन 2880 x 1800 पिक्सल्स, रिफ्रेश रेट 120Hz भी शामिल है। इस लैपटॉप में Intel Core i5 1334U का प्रोसेसर है जो 4.6GHz तक का स्पीड देता है। लैपटॉप में Intel Iris Xe Graphics G7 ग्राफिक्स भी मिलने वाला है। जो 16GB LPDDR4X 4266MHz रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आएगा। इस लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। जो आज के समय के हैसाब से खास है।

Infinix Zero Flip के और फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 6.9 इंच की फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन, रिफ्रेश रेट 120Hz,ब्राइटनेस 1400 निट्स, 50MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का डुअल रियर कैमरा, Dimensity 8020 चिपसेट, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज, 4720mAh की बैटरी जो 70W की स्पीड से चार्ज के साथ चलता है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच