Shubhanshu Shukla mission update (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में शुरू किया एल्गी आधारित फूड मिशन

एक्सिओम मिशन-4 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोगों की श्रृंखला जारी है, जहां पायलट और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने ‘स्पेस माइक्रोएल्गी एक्सपेरिमें की शुरुआत की है।

सिमरन सिंह

एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोगों की श्रृंखला जारी है, जहां पायलट और भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ‘स्पेस माइक्रोएल्गी एक्सपेरिमेंट’ की शुरुआत की है। उनके साथ इस मिशन में कमांडर पेगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ स्वाँव उजनांस्की विस्निएव्स्की और तिबोर कपु भी शामिल हैं।

भविष्य का भोजन बन सकती है शैवाल

इस प्रयोग के तहत शुभांशु विशेष प्रकार की शैवाल (एल्गी) उगा रहे हैं, जो भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ताजे और पौष्टिक भोजन का स्त्रोत बन सकती हैं। एल्गी दरअसल छोटे-छोटे पौधे होते हैं जो पानी में उगते हैं। इनमें मौजूद क्लोरोफिल के कारण ये सूर्य की रोशनी से ऊर्जा बनाते हैं और ऑक्सीजन का उत्पादन भी करते हैं। शुभांशु के अनुसार, "शैवाल छोटे स्पेस में उगाई जा सकती हैं और ये प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का समृद्ध स्रोत हैं। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को लंबी यात्राओं के दौरान हेल्दी डाइट मिल सकती है।"

न्यूरो-मोशन वीआर प्रोजेक्ट: दिमाग और शरीर पर अंतरिक्ष का असर

मिशन के अन्य हिस्सों में, सभी क्रू मेंबर्स ने न्यूरो मोशन वीआर प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने VR हेडसेट पहनकर काम किया, जिससे अंतरिक्ष में दिमाग और मूवमेंट पर पड़ने वाले प्रभावों का डेटा इकट्ठा किया गया। इससे भविष्य में स्पेस मिशन की मनोवैज्ञानिक और शारीरिक रणनीतियों को बेहतर बनाया जा सकेगा।

माइक्रोग्रैविटी में दवा परीक्षण की तैयारी

मिशन विशेषज्ञ स्वाँव ने माइक्रोफ्लूडिक डिजाइन एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें केरमिट टूल्स की मदद से माइक्रोग्रैविटी में तरल पदार्थों के व्यवहार को परखा गया। इस तकनीक से भविष्य में ऑटोनॉमस ड्रग टेस्टिंग डिवाइस बनाने में मदद मिलेगी।

सुरक्षा पर चर्चा और प्रधानमंत्री से संवाद

तिबोर कपु ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की, वहीं पेगी व्हिट्सन और स्वाँव ने डॉ. लुसी लो (मुख्य वैज्ञानिक, एक्सिओम स्पेस) से अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भारत के प्रधानमंत्री से भी संवाद किया था।

RSS Rashtra Vandanam LIVE: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा