Are You Dead App (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

अगर अकेले रहते हैं तो ये ऐप बन सकता है आपकी जान का रखवाला! Are You Dead? ने मचाया तहलका

Are You Dead App: अब अकेले रहना मजबूरी नहीं, बल्कि आम बात बनती जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग दूसरे शहरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा डर होता है।

सिमरन सिंह

What is the Are You Dead App: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में अब अकेले रहना मजबूरी नहीं, बल्कि आम बात बनती जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग दूसरे शहरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा डर होता है अचानक तबीयत बिगड़ जाए तो मदद कौन करेगा? इमरजेंसी में समय पर सहायता न मिलने की आशंका लोगों को भीतर ही भीतर परेशान करती रहती है। इसी चिंता का अनोखा समाधान बनकर सामने आया है चीन में वायरल हो रहा एक मोबाइल ऐप "Are You Dead?"

क्या है Are You Dead? ऐप?

इस ऐप को चीनी भाषा में Sileme कहा जाता है। यह ऐप समय-समय पर यूजर की एक्टिविटी को चेक करता है और यह सुनिश्चित करता है कि यूजर सुरक्षित है या नहीं। खास बात यह है कि अगर किसी कारणवश यूजर एक्टिव नहीं रहता, तो यह ऐप खुद ही अलर्ट भेज देता है। मई में लॉन्च होने के बाद से ही यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड ऐप बन चुका है।

कैसे काम करता है यह अनोखा ऐप?

इस ऐप का कॉन्सेप्ट बेहद सरल लेकिन असरदार है। हर दो दिन में यूजर को ऐप खोलकर एक बड़े बटन पर टैप करना होता है, जिससे यह कन्फर्म होता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। अगर यूजर समय पर टैप नहीं करता या भूल जाता है, तो ऐप अपने आप यूजर द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। इस मैसेज में साफ संकेत होता है कि संबंधित व्यक्ति को मदद की जरूरत हो सकती है।

नाम को लेकर छिड़ा विवाद

हालांकि यह ऐप सेफ्टी के लिहाज से काफी कारगर माना जा रहा है, लेकिन इसके नाम "Are You Dead?" को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि यह नाम डर पैदा करता है। कुछ लोग इसे बदलकर "Are You Alive?" रखने की सलाह भी दे रहे हैं। बावजूद इसके, ऐप की लोकप्रियता पर इस विवाद का कोई खास असर नहीं पड़ा है।

अब फ्री नहीं, चुकाने होंगे पैसे

शुरुआत में यह ऐप बिल्कुल फ्री था, लेकिन बढ़ती डिमांड के बाद अब इसकी कीमत 8 युआन यानी लगभग ₹95 कर दी गई है। यह ऐप ऐसे समय में चर्चा में है, जब चीन में अकेले रहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2030 तक चीन में करीब 20 करोड़ लोग अकेले रहेंगे, जिनमें युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल होंगे। डेवलपर्स इसमें आगे डायरेक्ट एसएमएस अलर्ट और इन-ऐप मैसेजिंग जैसे नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी