CURAPOD (Source. Navbharat Desk) 
टेक्नॉलजी

लंबे समय तक बैठने वालों के लिए काम का गैजेट, ऑफिस और घर दोनों जगह मिलेगा पलभर में आराम

CURAPOD Device: ऑफिस के काम से लेकर वर्क फ्रॉम होम में ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठकर ही गुजरता है। जिससे उनके शरीर में दर्द रहने की परेशानी पैदा हो जाती है। ऐसे में इसका एक उपाय है।

सिमरन सिंह

CURAPOD Device For Pain Relief: आज के समय में काम इतना बदल गया है की लोग ऑफिस के काम से लेकर वर्क फ्रॉम होम में ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठकर ही गुजरता है। इसके साथ ही लगातार लैपटॉप स्क्रीन को देखना और घंटों मीटिंग्स करना, बिना ब्रेक काम करना लोगों के लाइफस्टाइल के लिए आम बात हो गई है। लेकिन इस तरह की लाइफस्टाइल का सबसे बड़ नुकसान हमारा शरीर झेल रहा है।

काफी कम उर्म से ही लोगों को गर्दन में जकड़न, कंधों का दर्द और कमर की परेशानी होने लगी है जजो किसी जमाने में सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित हुआ करती थी। शुरुआत में तो लोगों को यह सामान्य थकान लगती है लेकिन समय के साथ दर्द बढ़ता जाता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और काम की क्षमता पर असर पड़ता है।

हर बार दवा खाना आसान नहीं

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग समय की बचत के लिए कई बार दवा खा लेते है या जिन लोगों के पास थोड़ा समय है वो पेन रिलीफ क्रीम या फिजियोथेरेपी का सहारा लेते है। लेकिन इनसे बस कुछ समय का आराम ही मिलता है। वहीं जो लोग रोज 8 से 10 घंटे बैठकर काम करते हैं उनके लिए अपने ऊपर ध्यान देना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो लोग कुछ खास ढूंढते जो काम करते हुए वो इस्तेमाल कर सके। जिसमें आपकी मदद वियरेबल पेन रिलीफ डिवाइस कर सकता है।

कैसे काम करती है नई टेक्नोलॉजी?

वियरेबल पेन रिलीफ डिवाइस के काम को देखे तो डिवाइस में रेड और नियर इन्फ्रारेड लाइट थेरेपी यानी फोटोबायोमॉड्यूलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें शरीर के प्रभावित हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हुए मसल्स की जकड़न कम करने और बॉडी की नेचुरल रिकवरी प्रोसेस को सपोर्ट करने में मदद मिलती है।

वैसे तो बाजार में गर्दन, कंधों, घुटनों और कमर जैसे हिस्सों के लिए अलग-अलग डिजाइन वाले डिवाइस उपलब्ध हैं। लेकिन उनका इस्तेमाल करने के लिए या तो आपको काम रोकने पड़ता है या बेड रेस्ट करना होता है।

ऑफिस में काम करते-करते मिलेगा आराम

CURAPOD के बारें में बताए तो यह वियरेबल डिवाइस हल्के और आसान डिजाइन के साथ आता हैं। जिसका इस्तेमाल ऑफिस में बैठकर, मीटिंग के दौरान या घर के काम करते समय किया जा सकता है। इसके साथ ही कई मामलों में सिर्फ 30 मिनट का एक सेशन ही राहत देने में मदद करता है। वहीं जो लोग लंबे समय से दर्द या जकड़न की समस्या से परेशान है। उनके लिए लगातार 2 से 4 हफ्ते तक नियमित इस्तेमाल भी फायदा दिखाता है।

बदलती लाइफस्टाइल के साथ बदल रहे समाधान

भविष्य में जाते हुए लाइफ हाइब्रिड वर्क कल्चर और बढ़ते स्क्रीन टाइम के साथ आगे बढ़ रही है। जिससे शरीर पर पड़ने वाला दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण से अब लोग ऐसे स्मार्ट सॉल्यूशंस की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपने काम को रोके बिना किया जा सके। ऐसे में यह तो साफ है की आने वाले समय में वियरेबल हेल्थ डिवाइस सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन सकते है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश