iPhone 17 pro पर मिलेगा ऑफर। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

iPhone 17 Pro पर शानदार ऑफर्स! अभी खरीदें प्रीमियम iPhone बेहद सस्ते में

Apple Latest Flagship: Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर है। हालांकि यह मॉडल कुछ ही समय पहले मार्केट में आया है।

सिमरन सिंह

Apple iPhone Discount: Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर है। हालांकि यह मॉडल कुछ ही समय पहले मार्केट में आया है, लेकिन अब दो प्रमुख प्लेटफॉर्म पर इस पर बेहतरीन छूट मिल रही है। अगर आप इस साल का सबसे पावरफुल और प्रीमियम आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जानें फोन के दमदार फीचर्स और उस पर उपलब्ध तगड़ी डील्स की पूरी जानकारी।

iPhone 17 Pro के दमदार फीचर्स

Apple ने इस साल अपने प्रो मॉडल को कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। इसमें 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ और भी स्मूद विजुअल अनुभव प्रदान करता है। फोन में लगी A19 Pro चिप परफॉर्मेंस का नया स्टैंडर्ड सेट करती है। यह मल्टीटास्किंग, हैवी ऐप्स और ऐप्पल इंटेलिजेंस के सभी फीचर्स को बेहद आसानी से रन करती है। कैमरा सेक्शन भी काफी अपग्रेडेड है। इसके रियर में 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है, जो यूजर्स को प्रो-ग्रेड क्वालिटी प्रदान करता है।

अमेजन पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

अगर आप ऑनलाइन खरीदारी पसंद करते हैं तो अमेजन पर आईफोन 17 प्रो आपके लिए बेहतरीन डील लेकर आया है। यहां 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये लिस्टेड है, लेकिन ऑफर्स के बाद आप इसे काफी कम में खरीद सकते हैं। अमेजन पर चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही, अगर आप नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन चुनते हैं, तो लगभग 6,000 रुपये के इंटरेस्ट की बचत हो जाती है। यह आईफोन खरीदने का एक स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली तरीका साबित हो सकता है।

विजय सेल्स पर भी उपलब्ध शानदार डिस्काउंट

सिर्फ अमेजन ही नहीं, बल्कि विजय सेल्स भी iPhone 17 Pro पर बढ़िया ऑफर्स दे रहा है। यदि आप ICICI या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं IDFC First Bank के ग्राहकों के लिए EMI ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपये तक की बचत का मौका है, जो इसे और भी आकर्षक डील बनाता है। खास बात यह है कि विजय सेल्स ऑफलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए चुनिंदा लोकेशन्स पर 90 मिनट के भीतर डिलीवरी भी उपलब्ध करा रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां