Google ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसके अदंर आपको पुराना जमाना देखने को मिलेगा (सौ. Google) 
टेक्नॉलजी

Google से अब कर पाएंगे टाइम ट्रैवल, 20 साल पुराना नज़ारा देखना होगा मुमकिन

गूगल मैप्स के अंदर एक शानदार फीचर आया है जिसके माध्यम से आप पुराने जमाने को बड़ी आसानी से देख सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि पहले का जमाना किस तरह का दिखता था।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ-साथ आसपास की जगह की रूपरेखा भी लगातार बदलती जा रही है। आज से 20 या 30 साल पहले के मुकाबले आज की दुनिया बिल्कुल अलग नजर आती है, लेकिन गूगल आपके लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जिससे आप 20-30 साल पहले की दुनिया को बड़े आराम से देख सकते हैं। यह फीचर गूगल मैप्स और गूगल अर्थ में देखा जाएगा, जो किसी खास जगह के पुराने हाल को दिखा सकता है। आप इस फीचर को स्मार्टफोन या कंप्यूटर से बड़े आराम से देख पाएंगे।

क्या है फीचर में खास?

गूगल अपनी मैप सर्विसेज के अंदर टाइम मशीन के फीचर को जोड़ चुका है, जिसके अंदर टाइम ट्रेवल कर आप पुराने रूपरेखा को देख सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप बिल्डिंग, सड़क या किसी खास जगह पर उस समय को देख सकते हैं, जिस समय आप थे भी नहीं। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसी शहरों की खास जगह को 1930 के बाद से आज तक देखा जा सकता है।

कैसे करें खास फीचर का इस्तेमाल?

अगर आप भी शानदार फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको गूगल मैप्स या फिर गूगल अर्थ पर जाना होगा और सर्च करना होगा। फिर आपको लेयर्स ऑप्शन पर जाकर टाइम मशीन ऑप्शन को चुनना होगा, जिसके बाद आप उस वक्त को देख पाएंगे।

स्ट्रीट व्यू में दिखेंगे 280 अरब फोटो

गूगल ने अपनी स्ट्रीट व्यू फीचर को अपडेट किया है और आप इसके अंदर 280 अरब फोटो को देख पाएंगे। इसकी मदद से दुनिया के अलग-अलग जगहों को आप बड़ी आसानी से घूम सकते हैं। आप इन फोटो को रियल फीचर्स के साथ देख पाएंगे। इस फीचर की मदद से दुनिया भर के रोड, बिल्डिंग और तरह-तरह की चीजें आपको बड़ी आसानी से गूगल मैप या फिर गूगल अर्थ के माध्यम से देख सकती हैं। गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर को लगभग 80 देशों में जारी कर दिया गया है।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!