Google Gemini 4 Neon में काफी कुछ नया है। Source. Google
टेक्नॉलजी

Google Gemini 4 Neon लॉन्च, Carbon से 3 गुना तेज AI मॉडल, जानें कीमत और कौन कर सकेगा इस्तेमाल

Google Gemini AI Features: Gemini 4 Neon लॉन्च किया है जिसे खासतौर पर कोडिंग, रिसर्च, डेटा एनालिसिस और मुश्किल कामों को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Gemini 4 Neon लॉन्च किया जिसे कोडिंग, रिसर्च, डेटा एनालिसिस जैसे कई फीचर्स है।

  • मॉडल Gemini 4 सीरीज में Hydrogen और Carbon के बीच अपनी जगह बनाता है।

  • Neon, Carbon जैसी क्षमता के साथ करीब 3 गुना ज्यादा तेजी से काम कर सकता है।

Gemini 4 Neon Launch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Google लगातार नए मॉडल पेश कर रहा है। वहीं अब कंपनी ने Gemini 4 Neon लॉन्च किया है जिसे खासतौर पर कोडिंग, रिसर्च, डेटा एनालिसिस और मुश्किल कामों को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। वहीं 18 नवंबर 2026 को पेश किया गया यह मॉडल Gemini 4 सीरीज में Hydrogen और Carbon के बीच अपनी जगह बनाता है। जिसको लेकर Google का दावा है कि Neon, Carbon जैसी क्षमता के साथ करीब 3 गुना ज्यादा तेजी से काम कर सकता है और इसकी लागत भी लगभग 60 फीसदी कम है।

Gemini 4 Neon में क्या है खास?

Google ने इसको लेकर बताया है कि Gemini 4 Neon को ऐसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है जहां सामान्य AI मॉडल की तुलना में ज्यादा गहराई से सोचने और कई चरणों में काम पूरा करने की जरूरत होती है। इसमें टेक्स्ट, ऑडियो, इमेज और वीडियो इनपुट को समझने की क्षमता है। वहीं इसमें Low, Medium, High और Extra High के चार Thinking Levels दिए गए हैं। इसमें यूजर अपने काम के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं। साथ ही आसान काम के लिए कम और जटिल रिसर्च या कोडिंग के लिए ज्यादा Thinking Level इस्तेमाल किया जा सकता है।

Coding और रिसर्च में मिले शानदार स्कोर

Google ने बताया है कि Gemini 4 Neon ने Artificial Analysis Intelligence Index पर Extra High मोड में 61 स्कोर हासिल किया है। वहीं कंपनी की घोषणा के समय यह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर था। इसके अलावा RiemannBench पर 84 फीसदी और Terminal-Bench Science पर 70.5 फीसदी स्कोर दर्ज किया गया।

वहीं ऑफिस से जुड़े कामों में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। Google ने इसको लेकर बताया है कि Vals Index पर इसे 70.9 फीसदी और Chartography पर 73.5 फीसदी स्कोर मिला है। यह मॉडल चार्ट, स्प्रेडशीट और बड़े डॉक्यूमेंट को समझने में भी मदद कर सकता है।

Gemini 4 Neon की कीमत कितनी है?

डेवलपर्स के लिए Gemini 4 Neon की API कीमत प्रति 10 लाख इनपुट टोकन 3 डॉलर और आउटपुट टोकन 15 डॉलर रखी गई है। Cached Input की कीमत 0.15 डॉलर प्रति 10 लाख टोकन है। यानी पहले से प्रोसेस किए गए इनपुट पर कम खर्च आएगा।

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर Gemini ऐप में Deeper Analysis विकल्प के जरिए Neon इस्तेमाल कर सकते हैं। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Android Studio के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं। बिजनेस यूजर्स के लिए Gemini for Business और Google Antigravity में भी इसकी सुविधा दी जा रही है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार