Cryptocurrency (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Cryptocurrency को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, हैकिंग से बचाव के स्मार्ट तरीके

थोड़ी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में खत्म कर सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी और प्रभावी उपाय, जिनकी मदद से आप अपनी क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में क्रिप्टोकरेंसी न केवल निवेश का एक नया माध्यम बन चुकी है, बल्कि साइबर अपराधियों की नजरों में भी आ गई है। अगर आप भी बिटकॉइन, ईथरियम या किसी अन्य डिजिटल करेंसी में निवेश कर चुके हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इसे कैसे सुरक्षित रखा जाए। थोड़ी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में खत्म कर सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी और प्रभावी उपाय, जिनकी मदद से आप अपनी क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं।

हार्ड वॉलेट का करें इस्तेमाल

ऑनलाइन वॉलेट की तुलना में हार्डवेयर वॉलेट (जैसे Ledger या Trezor) ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। यह एक USB डिवाइस की तरह होता है, जिसमें आपकी डिजिटल करेंसी ऑफलाइन स्टोर रहती है। इससे कोई भी हैकर आपकी क्रिप्टो को इंटरनेट के जरिए एक्सेस नहीं कर सकता।

दो-स्तरीय सुरक्षा अपनाएं (Two-Factor Authentication)

अपने सभी क्रिप्टो एक्सचेंज अकाउंट्स में 2FA (Two-Factor Authentication) को जरूर एक्टिवेट करें। इससे सिर्फ पासवर्ड डालना ही नहीं, बल्कि एक OTP या Authenticator App के जरिए दूसरी बार वेरिफिकेशन करना भी ज़रूरी हो जाता है।

पासवर्ड को रखें मजबूत और यूनिक

क्रिप्टो से जुड़े सभी लॉगिन्स के लिए मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें। एक ही पासवर्ड को बार-बार इस्तेमाल करने की गलती न करें। बेहतर होगा कि पासवर्ड मैनेजर टूल का इस्तेमाल करें जो आपको सुरक्षित रखने में मदद करेगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सार्वजनिक Wi-Fi से करें परहेज़

क्रिप्टो ट्रांजैक्शन करते समय पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग सकती है। हमेशा सेक्योर और ट्रस्टेड नेटवर्क का ही प्रयोग करें।

बैकअप बनाना न भूलें

अपने वॉलेट की रिकवरी फाइल या सीड फ्रेज़ का बैकअप जरूर बनाएं और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर ऑफलाइन स्टोर करें। यह आपको तब काम आएगा जब आप अपना वॉलेट डिवाइस खो दें या उसे एक्सेस न कर पाएं।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें