cryptocurrency का इस्तेमाल हो सकता है परेशानी का कारण। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

साइबर अलर्ट: इन खतरनाक ऐप्स से एंड्रॉयड यूजर्स की क्रिप्टो संपत्ति पर मंडरा रहा है खतरा

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो हाल ही में आई एक साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Google Play Store पर कुछ ऐसे ऐप्स मौजूद हैं। जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते है।

सिमरन सिंह

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं और क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। हाल ही में आई एक साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Google Play Store पर कुछ ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो न सिर्फ आपका डाटा चुरा सकते हैं, बल्कि आपकी कमाई गई क्रिप्टोकरेंसी को भी मिनटों में गायब कर सकते हैं।

कैसे होता है डेटा चोरी का खेल?

एक प्रतिष्ठित साइबर रिसर्च टीम ने अपनी जांच में ऐसे 20 फर्जी ऐप्स की पहचान की है जो असली क्रिप्टो वॉलेट जैसे दिखने का नाटक करते हैं। ये ऐप्स यूजर्स से उनका “रिकवरी फ्रेज” यानी 12 शब्दों का सीक्रेट कोड मांगते हैं। एक बार जब यूजर ये कोड डालता है, तो हैकर्स को उसके पूरे वॉलेट का एक्सेस मिल जाता है और वे क्रिप्टो फंड्स को चुटकियों में खाली कर सकते हैं।

ऐप्स का नकली जाल कैसे फैलता है?

ये ऐप्स आमतौर पर गेमिंग या वीडियो एडिटिंग जैसे पॉपुलर ऐप्स के नाम से अपलोड किए जाते हैं। इनका इंटरफेस और डिज़ाइन इतने प्रोफेशनल होते हैं कि यूजर आसानी से धोखा खा जाता है। कई बार इन ऐप्स की प्राइवेसी पॉलिसी में छिपे हुए लिंक फिशिंग वेबसाइट्स तक ले जाते हैं।

इन ऐप्स से रहें दूर

अगर आपके फोन में नीचे दिए गए किसी भी ऐप का नाम है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें:

  • BullX Crypto
  • Suiet Wallet
  • Raydium
  • SushiSwap
  • OpenOcean Exchange
  • Hyperliquid
  • Meteora Exchange
  • Pancake Swap
  • Harvest Finance Blog

क्या करें और क्या न करें?

  • कोई भी ऐप इंस्टॉल करने से पहले रिव्यू और रेटिंग ज़रूर पढ़ें।
  • सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें।
  • कभी भी रिकवरी फ्रेज किसी ऐप या वेबसाइट के साथ साझा न करें।
  • फोन में एक भरोसेमंद एंटीवायरस रखें और समय-समय पर स्कैन करें।
  • "ऑनलाइन दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है अगर हम सतर्क न रहें।"
  • इसलिए अपने डिजिटल जीवन में सजगता को प्राथमिकता दें और ऐसे फर्जी ऐप्स को तुरंत हटाएं।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा