Arattai में आई Chat Security। (सौ. DESIGN) 
टेक्नॉलजी

स्वदेशी चैटिंग ऐप Arattai में जल्द आने वाला है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, Zoho फाउंडर ने दी जानकारी

Chat Security: स्वदेशी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai ने लॉन्च होते ही भारतीय यूजर्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इसको लेकर कई नए फीचर्स को लॉन्च किया गया है।

सिमरन सिंह

Arattai End To End Encryption: स्वदेशी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai ने लॉन्च होते ही भारतीय यूजर्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। कुछ ही समय में यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर टॉप ट्रेंडिंग ऐप्स की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया था। लेकिन हाल ही में Arattai की रैंकिंग में अचानक गिरावट देखने को मिली। माना जा रहा है कि इस गिरावट की बड़ी वजह ऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2E Encryption) की कमी रही है।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर आया Zoho फाउंडर का अपडेट

हाल ही में X पर एक यूजर ने सवाल किया, "अराटाई में चैट के लिए E2E कब तक दिया जा सकता है? E2E के बिना अराटाई को अपनाना मुश्किल होगा और इसकी गति धीमी पड़ जाएगी। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही यह सुविधा लाएंगे।"

इस सवाल के जवाब में Zoho के फाउंडर Sridhar Vembu ने पोस्ट करते हुए लिखा, "एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जल्द ही अराटाई में उपलब्ध होगा। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।" वेम्बू के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि Arattai ऐप बहुत जल्द अपने चैट सेक्शन में यह प्राइवेसी फीचर लेकर आएगा।

प्राइवेसी बढ़ेगी, भरोसा लौटेगा

Arattai यूजर्स के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है। फिलहाल ऐप में चैट्स के लिए E2E एन्क्रिप्शन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण कई यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित थे। हालांकि, ऐप पर कॉल्स के लिए पहले से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी जा रही है। E2E फीचर आने के बाद चैट्स पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगी। इसका मतलब है कि सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी व्यक्ति यहां तक कि प्लेटफॉर्म भी संदेश को पढ़ नहीं सकेगा।

WhatsApp से होगी टक्कर

जैसा कि WhatsApp पर यूजर्स को पहले से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलती है, वैसे ही Arattai में इस फीचर के आने के बाद यह ऐप भारतीय मैसेजिंग ऐप्स की सूची में एक मजबूत दावेदार बन सकता है। इससे न सिर्फ यूजर्स का भरोसा बढ़ेगा बल्कि Arattai की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त