X में अब ये फीचर इस्तेमाल करने के लिए मना किया गया है (सौ. Design)  
टेक्नॉलजी

X पर अब यूजर्स को नहीं मिलेगी ये सुविधा, Elon Musk ने लिया बड़ा फैसला

एलन मस्क ने X को लेकर एक नई अनाउंसमेंट की है, जिसमें एक फीचर को अब इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन सा फीचर है जो अब X में इस्तेमाल करना सही नहीं रहेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल दुनिया भर के करोड़ों लोग करते हैं। इस लिस्ट में सेलिब्रिटी से लेकर नेता, बिजनेसमैन और आम आदमी सभी शामिल होते हैं। X को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में एलन मस्क ने इसे खरीदा और इसके नाम को बदलकर X कर दिया। जैसे कि सभी जानते हैं कि एलन मस्क समय-समय पर नए-नए फीचर्स X में जोड़ते रहते हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए एक और खबर सामने आई है।

एलन मस्क ने दी यूजर्स को सलाह

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को अपनी पोस्ट के जरिए बोल्ड फॉन्ट का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पोस्ट अब टाइमलाइन पर नहीं दिखाई देंगे। जैसा कि सभी को पता है कि बोल्ड फॉन्ट फीचर यूजर को अपने मैसेज के कुछ हिस्सों को हाईलाइट करने की सुविधा देता है। ऐसे में एलन मस्क ने कहा है कि जब जरूरी हो तभी इसका इस्तेमाल करें। अगर इसका इस्तेमाल किया गया है, तो यह पोस्ट के आकर्षण को कम कर रहा है।

क्या होगा असर?

इस ऐलान के बाद यह जानना जरूरी है कि इसका असर कब से दिखेगा, तो बता दें कि इसका प्रभाव तुरंत ही देखना शुरू हो जाएगा। इसका मतलब है कि बोल्ड में फॉर्मेट किए गए कोई भी टेक्स्ट मेन साइट पर सीधा देखने के लिए छुपा दिया जाएगा। यूजर्स को अब बोल्ड टेक्स्ट देखने के लिए व्यक्तिगत पोस्ट पर क्लिक करना होगा या अपडेट वेब यूजर्स के साथ-साथ एंड्रॉयड ऐप यूजर्स के लिए भी कर दिया गया है।

चांद पर साथ चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को दिया मून बेस का न्योता

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे