BHEL ऐप से कई काम को आसान बनाया जाएगा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

सरकार लाएगी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुपर ऐप, BHEL को सौंपी गई बड़ी ज़िम्मेदारी

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अब एक यूनिफाइड डिजिटल सुपर ऐप ला रहा है। इस ऐप में EV यूज़र्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सिमरन सिंह

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अब एक यूनिफाइड डिजिटल सुपर ऐप लाने जा रही है। इस ऐप के माध्यम से EV यूज़र्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद, चार्जिंग और लोन जैसी प्रक्रियाओं को बेहद आसान और सुलभ बनाना है।

BHEL बनेगी नोडल एजेंसी

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी सरकारी कंपनी 'भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड' (BHEL) को दी गई है। BHEL इस सुपर ऐप की नोडल एजेंसी होगी और इसे पूरे देश में लागू करने का कार्य संभालेगी। ऐप EV यूज़र्स के लिए एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा।

सुपर ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस सुपर ऐप में यूज़र्स को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी:

  • रियल-टाइम चार्जिंग स्लॉट बुकिंग
  • चार्जर की उपलब्धता की जानकारी
  • डिजिटल पेमेंट इंटीग्रेशन
  • डैशबोर्ड ट्रैकिंग सिस्टम (PM E-Drive Scheme के अंतर्गत)

केंद्र और राज्य सरकारों से समन्वय

BHEL राज्य सरकारों और संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित करके देशभर के चार्जिंग नेटवर्क की जानकारी इस ऐप पर ऑनबोर्ड करेगा। साथ ही, EV चार्जर इंस्टॉलेशन से जुड़े प्रस्तावों का भी आकलन किया जाएगा।

देशभर में लगेंगे 72,000 चार्जिंग स्टेशन

PM E-Drive Scheme की हालिया समीक्षा में निर्णय लिया गया कि BHEL इस सुपर ऐप का विकास करेगी। योजना के अंतर्गत देशभर में करीब 72,000 पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। ये चार्जिंग स्टेशन 50 नेशनल हाईवे कॉरिडोर, मेट्रो शहरों के हाई-ट्रैफिक क्षेत्र, टोल प्लाज़ा, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी प्रमुख जगहों पर लगाए जाएंगे।

BHEL का टेक्नोलॉजिकल अनुभव बनेगा आधार

BHEL एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी है जो पावर इक्विपमेंट से लेकर भारतीय रेलवे के लिए इलेक्ट्रिक लोकोशेड (इंजन) तक का निर्माण करती है। इसी तकनीकी अनुभव के बल पर सरकार ने इसे सुपर ऐप परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा