Wallet Connect एक ऐसा ऐप है जो अपके फोन और अपके लिए खतरनाक हो सकता है (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें ये App, स्कैमर्स के लिए लूट का है दरवाजा

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद यह ऐप आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आपने भी अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड कर लिया है, तो अभी इसके डेटा को रिमूव करके इसे डिलीट करें, नहीं तो आप अपनी काफी दौलत से हाथ धो बैठेंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में कई बार नए ऐप आते ही रहते हैं। जिनका इस्तेमाल हम करते हैं, लेकिन क्या हो यदि आपको पता चले कि आपके फोन में एक ऐप ऐसा है जो आपके और आपकी प्राइवेट चीजों के लिए खतरनाक है। बता दें कि सुरक्षा कंपनी द्वारा गूगल प्ले स्टोर पर एक खतरनाक ऐप को ढूंढा गया है, जो आपकी क्रिप्टोकरंसी को चुरा रहा है। यह ऐप 5 महीने तक छुपा रहा और मार्च 2024 में यह गूगल प्ले पर मौजूद था। वहीं, अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं, तो अभी सावधान हो जाएं क्योंकि यह आपकी इनफॉर्मेशन के साथ आपकी क्रिप्टोकरंसी को चुरा रहा है।

10 हजार से ज्यादा डाउनलोड्स

यह झूठा ऐप लोगों को धोखा देने के लिए WalletConnect नाम से अपने आप को काफी फायदेमंद बताता है। इस ऐप से जुड़कर हैकर्स ने 5 महीने में लोगों के पास से करीब 58 लाख की क्रिप्टोकरंसी को चुरा लिया है। इस ऐप से धोखा देने के लिए झूठे रिव्यू भी बनाए गए हैं और एक खास तरह का टूल भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे ऐप सर्च में सबसे ऊपर आ गया है। इस तरह से ऐप को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया।

कैसे चुरा रहा पैसे

WalletConnect से जुड़ी बातों के बारे में बताएं तो सारे वॉलेट्स इस ऐप को सपोर्ट नहीं करते, कई बार लोगों के पास वॉलेट का पुराना वर्जन होता है। इन दिक्कतों का फायदा उठाकर हैकर्स ने लोगों को बताया है कि उनका झूठा ऐप इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए बिल्कुल ठीक है। जब लोगों ने इस खतरनाक वॉलेट कनेक्शन ऐप को डाउनलोड किया और खोला, तो उन्हें उनके क्रिप्टोकरंसी से जुड़ने के लिए कहा गया।

हैकर्स ने लोगों को धोखा देने के लिए इस ऐप की वेबसाइट और कई चीजें भी बनाई हैं, जो असली क्रिप्टोकरंसी प्लेटफार्म की तरह ही दिखती हैं। जिसके झांसे में आकर लोग अपने वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने की इजाजत दे रहे हैं और इस तरह से क्रिप्टोकरंसी चुराई जा रही है।

इतने लोगों के पैसे हो गए चोरी

जिन लोगों के पैसे चुराए गए हैं, उनमें से करीब 20 लोगों ने गूगल प्ले पर इस ऐप को बुरा बताया है, लेकिन ऐप बनाने वालों ने जल्द से जल्द सारे झूठे अच्छे रिव्यूज लगा दिए और असली रिव्यूज को हटा दिया। लोगों को पता न चले इस खतरनाक ऐप के बारे में, इसलिए उन्होंने कई तरह की तरकीब अपनाई है और लगातार धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आपके पास भी यह ऐप मौजूद है, तो जल्द से जल्द इसे अपने फोन से हटा दीजिए और सारी इनफॉर्मेशन उसमें से रिमूव कर दीजिए।

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन