iPhone Hack (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

कहीं आपका iPhone भी तो नहीं हो गया है हैक? ये 4 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क

Spyware Alert: साइबर अपराध तेजी से पैर पसार रहे हैं। साइबर अपराधी अब सिर्फ बड़े सिस्टम नहीं, बल्कि आम लोगों के स्मार्टफोन को भी निशाना बना रहे हैं। फोन हैक कर उनकी पर्सनल जानकारी लेते है।

सिमरन सिंह

iPhone Hacking Alert: आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से पैर पसार रहे हैं। साइबर अपराधी अब सिर्फ बड़े सिस्टम नहीं, बल्कि आम लोगों के स्मार्टफोन को भी निशाना बना रहे हैं। फोन हैक कर उनकी पर्सनल जानकारी, फोटो, जरूरी डाटा और बैंकिंग डिटेल चुरा ली जाती है, जिससे यूजर्स को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इसके लिए हैकर्स मालवेयर, स्पाईवेयर और फिशिंग लिंक जैसे कई खतरनाक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप iPhone यूजर हैं तो सतर्क रहना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे खास संकेत, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

ये संकेत दिखें तो समझ लें खतरा पास है

बैटरी का अचानक तेजी से खत्म होना

अगर आपका iPhone बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी तेजी से बैटरी डिस्चार्ज करने लगा है, तो यह सामान्य बात नहीं है। हैकिंग की स्थिति में फोन में मालवेयर या स्पाईवेयर लगातार बैकग्राउंड एक्टिविटी चलाते रहते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है।

बिना इस्तेमाल के फोन का ओवरहीट होना

अगर आपका iPhone हाथ में लिए बिना ही गर्म हो रहा है, तो यह भी खतरे का साफ संकेत हो सकता है। स्पाईवेयर फोन के अंदर कई प्रोसेस एक साथ चलाते हैं, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है और फोन ओवरहीट होने लगता है। ऐसे संकेत दिखें तो फोन की सुरक्षा को हल्के में न लें।

वार्निंग लाइट का बार-बार ऑन होना

iPhone में कैमरा इस्तेमाल होने पर ग्रीन लाइट और माइक्रोफोन एक्टिव होने पर ऑरेंज लाइट जलती है। अगर आप कैमरा या माइक्रोफोन यूज नहीं कर रहे हैं और फिर भी ये लाइट बार-बार ऑन हो रही हैं, तो सावधान हो जाएं। यह इस बात का इशारा हो सकता है कि फोन में स्पाईवेयर मौजूद है और कोई आपकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

मोबाइल डेटा का असामान्य रूप से ज्यादा खर्च होना

अगर आपका मोबाइल डेटा बिना इस्तेमाल के ही खत्म हो रहा है या बिल अचानक बढ़ गया है, तो यह भी हैकिंग का संकेत हो सकता है। स्पाईवेयर और मालवेयर को काम करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। आप iPhone की Settings में जाकर Cellular सेक्शन में देखें कि कौन सा ऐप ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है। अगर कोई संदिग्ध ऐप दिखे तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें।

सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

अगर ऊपर बताए गए संकेत आपके iPhone में नजर आ रहे हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं। समय रहते कदम उठाने से आप डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। याद रखें, डिजिटल सुरक्षा में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें