ChatGPT और Gemini का लोगो Social Media
टेक्नॉलजी

ChatGPT, Gemini समेत कई AI चैटबॉट दुनिया भर में डाउन, लोगों को हो रही परेशानी

Why Gemini is not Working: AI चैटबॉट चैटजीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

अर्पित शुक्ला

Why Chatgpt is not Working: AI चैटबॉट चैटजीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही, जिससे कई लोगों का काम बीच में ही रुक गया।

चैट-जीपीटी नहीं कर रहा काम

ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 36 हजार से ज्यादा यूजर्स ने अमेरिका में सबसे ज्यादा 8:41 बजे AI प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की है। वहीं, भारत में भी अब तक 8:23 बजे सबसे ज्यादा करीब 3410 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

करीब 81% लोगों को चैटजीपीटी यूज करने में परेशानी हो रही है, वहीं 8% ने लॉगिन में समस्या बताई है और अन्य 6% लोगों ने वेबसाइट के साथ समस्याओं को लेकर जानकारी दी है। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को क्या परेशानी हो रही?

भारत समेत दुनियाभर में OpenAI के ChatGPT और Anthropic के Claude, दोनों ही प्लैटफॉर्म अचानक ठप हो गए हैं। इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट्स पर निर्भर कई यूजर्स परेशान हो रहे हैं। चैटजीटीपी पर तो लोग लॉगइन तक नहीं कर पा रहे हैं और उनको केवल 'This chatgpt.com page can’t be found' मैसेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है। सर्विस में आई इस रुकावट की वदह से सोशल मीडिया पर यूजर्स में निराशा और अटकलों का दौर शुरू हो गया।

चैटGPT या क्लाउड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, chatgpt ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक GIF पोस्ट करते हुए लिखा, 'The stars are almost aligned' जिसे जल्द सर्विस नॉर्मल होने के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी